लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने फलस्तीन के विदेश मंत्री के अनुमति पत्र पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: March 22, 2021 11:41 IST

Open in App

यरूशलम, 22 मार्च (एपी) इजराइल ने हेग में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) की यात्रा करके वेस्ट बैंक लौटे फलस्तीन के विदेश मंत्री के वीआईपी अनुमति पत्र पर रोक लगा दी। इजराइल और फलस्तीन के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।

इजराइल के इस कदम को आईसीसी में उसके खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों में फलस्तीन के लिये समर्थन जुटाए जाने को लेकर बदले की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

फलस्तीन के अधिकारी ने कहा कि विदेश मंत्री रियाद मलकी को इजराइल के नियंत्रण वाली सीमा के रास्ते जॉर्डन से वेस्ट बैंक में प्रवेश करने से रोक दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि मलकी का वीआईपी कार्ड जब्त कर लिया गया है।

वीआईपी कार्ड जब्त होने के चलते मलकी के लिये वेस्ट बैंक में इजराइली सेना की सीमा चौकियों से गुजरना मुश्किल हो जाएगा और विदेश में यात्रा करने से पहले इजराइल की मंजूरी चाहिये होगी।

इजराइली अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि की है।

आईसीसी की मुख्य अभियोजक फातू बेनसोदा ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वह इजराइल द्वारा वेस्ट बैंक में किए संभावित युद्ध अपराधों और गाजा पट्टी पर नाकेबंदी किये जाने के मामले की जांच शुरू करने जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?