लाइव न्यूज़ :

इजरायल के गोताखोर को भूमध्य सागर के तल से मिली 900 साल पुरानी क्रूसेडर तलवार, जानिए इसके बारे में

By अनिल शर्मा | Updated: October 19, 2021 15:48 IST

आईएए के जनरल डायरेक्टर एली एस्कोसिडो ने कहा, “एक बार जब तलवार को इजरायल पुरावशेष प्राधिकरण की प्रयोगशालाओं में साफ करने और शोध करने के बाद हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसे जनता के सामने प्रदर्शित किया जाए।”

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल पुरावशेष प्राधिकरण ने बताया कि तलवार का ब्लेड यानी धारदार हिस्सा 1 मीटर लंबा (3.28 फुट) हैआईएए के मुताबिक तलवार तलवार की मूठ की लंबाई 30 सेंटीमीटर यानी 11.81 इंच है

इजरायलः इजरायल के तट पर भूमध्य सागर के तल से एक गोताखोर ने 900 साल पुरानी क्रूसेडर तलवार बरामद की है। इजरायल पुरावशेष प्राधिकरण (Israel Antiquities Authority) के एक बयान के मुताबिक, एक तेज-तर्रार इजरायली स्कूबा डाइवर द्वारा भूमध्य सागर के तल से एक 900 साल पुरानी तलवार बरामद किया है जिसे क्रूसेडर से संबंधित माना जाता है।

प्राधिकरण ने बताया कि तलवार का ब्लेड यानी धारदार हिस्सा 1 मीटर लंबा (3.28 फुट) है जबकि उसके पकड़नेवाला हिस्सा यानी मूठ की लंबाई 30 सेंटीमीटर यानी 11.81 इंच है। धर्मयुद्ध से जुड़ी यह तलवार कार्मेल तट से दूर समुद्र तल से गोताखोर श्लोमी काटजिन द्वारा बरादम की गई है जो पूरी तरह से समुद्री जीवों से ढंका हुआ था। 

इजरायल पुरावशेष प्राधिकरण की लूटपाट निवारण इकाई के एक अधिकारी नीर डिस्टेलफेल्ड ने बताया, " तलवार को सही स्थिति में संरक्षित किया गया है। और यह एक सुंदर और दुर्लभ खोज है जो जाहिर तौर पर क्रूसेडर से संबंधित है। वहीं आईएए के जनरल डायरेक्टर एली एस्कोसिडो ने कहा, “एक बार जब तलवार को इजरायल पुरावशेष प्राधिकरण की प्रयोगशालाओं में साफ करने और शोध करने के बाद हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसे जनता के सामने प्रदर्शित किया जाए।”

गोताखोर श्लोमी काटज़िन तलवार के साथ। (निर डिस्टेल्ड/इज़राइल पुरावशेष प्राधिकरण)

जिस स्थान पर तलवार मिली थी, उस पर पहली बार जून में ध्यान दिया गया था और तब से आईएए द्वारा निगरानी की जाती है, क्योंकि इसमें पुरातात्विक रुचि की वस्तुएं शामिल हैं। आईएए ने कहा, खोजों से पता चलता है कि इसका इस्तेमाल 4,000 साल पहले एक प्राकृतिक लंगर स्थल के रूप में किया गया था और तलवार इंगित करती है कि यह 900 साल पहले भी उपयोग में थी।

टॅग्स :इजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल