लाइव न्यूज़ :

इजराइल के हवाई हमले में सीरिया के तीन सैनिकों की मौत, हिजबुल्ला को भी हुआ भारी नुकसान

By भाषा | Updated: June 2, 2019 13:06 IST

एजेंसी ने बताया कि इन हमलों में जानमाल की क्षति हुई है। इजराइली सेना के एक प्रवक्ता ने ट्विटर पर पुष्टि की कि इजराइल ने सीरिया में सेना के कई ठिकानों को निशाना बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइली सेना ने कहा था कि सीरिया ने गोलान हाइट्स की तरफ दो प्रक्षेपास्त्र दागे। इजराइल के लड़ाकू विमानों ने ईरानी सेना और लेबनान के हिज्बुल्ला लड़ाकों के एक सैन्य डिपो और ठिकानों को निशाना बनाया।

इजराइल ने सीरिया के दक्षिणी क्षेत्र स्थित सैन्य ठिकानों पर रविवार सुबह हमला किया जिसमें तीन सीरियाई सैनिक मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। सीरिया की सरकारी संवाद समिति ‘सना’ ने अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि हमला इजराइल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स के पास दक्षिणी क्षेत्र क्वेनीत्रा में सैन्य ठिकानों पर किया गया।

एजेंसी ने बताया कि इन हमलों में जानमाल की क्षति हुई है। इजराइली सेना के एक प्रवक्ता ने ट्विटर पर पुष्टि की कि इजराइल ने सीरिया में सेना के कई ठिकानों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि इन ठिकानों में दो तोपखाने, कई खुफिया और निरीक्षण चौकियां तथा एसए2 हवाई रक्षा इकाई शामिल थी। ब्रिटेन आधारित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि इजराइल के लड़ाकू विमानों ने ईरानी सेना और लेबनान के हिज्बुल्ला लड़ाकों के एक सैन्य डिपो और ठिकानों को निशाना बनाया।

इन हमलों से कुछ ही घंटों पहले इजराइली सेना ने कहा था कि सीरिया ने गोलान हाइट्स की तरफ दो प्रक्षेपास्त्र दागे। इजराइली सेना ने शनिवार को बताया कि इसमें किसी के भी हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

टॅग्स :इजराइलसीरियाईरानआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?