लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन वापस लौटना चाहता है आईएसआईएस का आतंकवादी 'जिहादी जैक'

By भाषा | Updated: February 24, 2019 02:43 IST

जैक लेट्स 2014 में सीरिया चला गया था और कुर्द के नेतृत्व वाले वाईपीजी समूह ने उसे पकड़ा था। वाईपीजी इस्लामिक स्टेट के खिलाफ संघर्षरत है।

Open in App

(अदिति खन्ना)

मुस्लिम धर्म अपना चुके एक ब्रिटिश ने ब्रिटेन की सरकार से स्वदेश लौटने की इजाजत मांगी है। जिहादी जैक के नाम से जाने जाना वाला यह व्यक्ति ऐसा अनुरोध करने वाला आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट का नवीनतम सदस्य बन गया है। उसने कहा है कि उसे अपने घर और अपनी मां की याद आ रही है। जैक लेट्स 2014 में सीरिया चला गया था और कुर्द के नेतृत्व वाले वाईपीजी समूह ने उसे पकड़ा था। वाईपीजी इस्लामिक स्टेट के खिलाफ संघर्षरत है। वाईपीजी ने जैक को उस समय पकड़ा था जब वह रक्का से भाग रहा था।ब्रिटेन के आईटीवी न्यूज चैनल ने इस सप्ताह सीरिया की एक जेल में 23 वर्षीय जैक का साक्षात्कार किया। वाईपीजी ने जैक पर आरोप लगाया है कि वह आईएसआईएस का सदस्य है। इसके बाद सीरिया की उक्त जेल में बंद किया गया है।जैक ने ब्रिटेन के भोजन और टेलीविजन कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘मुझे लोग याद आते हैं, विशेष तौर पर मेरी मां। पांच साल से मैंने अपनी मां को नहीं देखा, उनसे बात नहीं की। मुझे पेस्टी याद आते हैं और ‘डाक्टर हू’ याद आता है।’’ उसने कहा, ‘‘मैं महसूस करता हूं कि मैं ब्रिटिश हूं, मैं ब्रिटिश हूं। यदि ब्रिटेन मुझे स्वीकार कर ले तो मैं ब्रिटेन वापस जाऊंगा, वह मेरा घर है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा।’’ जैक के पास उसके कनाडाई पिता के जरिये दोहरी नागरिकता है। उसने कहा कि उसे नहीं पता कि क्या उसका कनाडाई पासपोर्ट अब भी वैध होगा।

टॅग्स :आईएसआईएसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा