लाइव न्यूज़ :

आईएसआईएस-के ने पाकिस्तान के पेशावर में सिख हकीम की हत्या की जिम्मेदारी ली

By भाषा | Updated: October 1, 2021 19:56 IST

Open in App

पेशावर, एक अक्टूबर इस्लामिक स्टेट खुरासान (आईएसआईएस-के) ने पेशावर शहर में जाने-माने सिख हकीम की हत्या की जिम्मेदारी ली है। यह समूह इस्लामिक स्टेट अफगानिस्तान से संबद्ध है।

पुलिस ने कहा कि हकीम सरदार सतमान सिंह (खालसा) बृहस्पतिवार को अपने क्लीनिक में थे, तभी अज्ञात बंदूकधारी उनके कक्ष में घुसे और उनपर गोलियां चला दीं। इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने कहा कि यूनानी चिकित्सक सिंह को चार गोलियां लगीं और तत्काल उनकी मौत हो गई।

आईएसआईएस-के ने बृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए एक संदेश में सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली।

15 अगस्त को काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान के विभिन्न शहरों में हमले कर रहे आईएसआईएस-के ने 26 अगस्त को काबुल हवाई अड्डे पर हुए आत्मघाती बम हमले की जिम्मेदारी ली थी। उस हमले में लगभग 170 अफगान नागरिकों और 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी।

पंजाब पुलिस के अनुसार सिंह एक दिन पहले हसन अब्दाल से पेशावर आए थे। वह सिख समुदाय के बीच जाने-माने व्यक्ति थे। वह पेशावर में चरसद्दा रोड पर धर्मंदार फार्मेसी के नाम से क्लीनिक चलाते थे। वह बीते 20 साल से शहर में रह रहे थे।

सिंह (45) के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और दो बेटे हैं।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने सिंह की हत्या की कड़ी निंदा की और पुलिस को हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला