लाइव न्यूज़ :

मारा गया बगदादीः आखिरी बार 6 महीने पहले आया था नजर, वीडियो में आतंकियों से कर रहा था ये बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2019 12:10 IST

बगदादी को आखिरी बार 6 महीने पहले एक वीडियो में देखा गया था। वीडियो में वह सीरिया के बागूज में अपने आतंकी संगठन के हार की बात करता नजर आ रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसीरिया के इदलिब प्रांत में बगदादी को निशाना बनाया गया। अमेरिका ने बगदादी को मार गिराने का दावा किया है।

सीरिया में अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले में इस्लामिक स्टेट का शीर्ष आतंकवादी अबू बकर अल-बगदादी संभवत: मारा गया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। अमेरिकी अधिकारी ने शनिवार को देर रात बताया कि सीरिया के इदलिब प्रांत में बगदादी को निशाना बनाया गया। बगदादी को आखिरी बार 6 महीने पहले एक वीडियो में देखा गया था। वीडियो में वह सीरिया के बागूज में अपने आतंकी संगठन के हार की बात करता नजर आ रहा था। पिछले पांच साल में यह पहली बार था जब बगदादी का कोई ऐसा वीडियो सामने आया था।

बगदादी इस वीडियो में केवल 40 सेकेंड बात करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में बगदादी कहता है, 'सच कहा जाए तो इस्लाम और इसके लोगों की क्रॉस और उसके लोगों से लड़ाई लंबी है।' वह कहता है, 'बागूज की लड़ाई खत्म हो चुकी है। इसने लेकिन ईसाइयों के मुस्लिम समाज के प्रति बेरहमी, क्रूरता को दिखाया है।'

बगदादी के इस वीडियो के सामने आने के बाद अमेरिका भी हरकत में आ गया था। अमेरिका ने कहा है कि वह इस वीडियो के बारे में और जानकारी हासिल करेगा और आईएस के जिंदा सरगना को हरायेगा। इसके ठीक 6 महीने बाद अमेरिका ने बगदादी को मार गिराने का दावा किया है।

हालांकि अमेरिकी अधिकारी ने यह भी कहा कि एक विस्फोट में इस्लामिक स्टेट के प्रमुख की मौत की पुष्टि अभी नहीं की गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘अभी तुरंत कुछ बड़ा हुआ है।’ व्हाइट हाउस के प्रवक्ता होगन गिड्ली ने सिर्फ यह बताया राष्ट्रपति रविवार की सुबह नौ बजे बड़ा बयान दे सकते हैं।

टॅग्स :आईएसआईएसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा