लाइव न्यूज़ :

ISIS ने भारत में नई शाखा स्थापित करने की घोषणा की, "विलायाह ऑफ हिंद" रखा नाम

By भाषा | Updated: May 12, 2019 06:48 IST

समूह द्वारा नयी शाखा की घोषणा को पश्चिम एशिया में अपनी जमीन खिसकने के बाद वैश्विक स्तर अपने प्रभाव को बरकरार रखने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इस तरह की रणनीति का जिक्र पिछले दिनों आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी ने किया था।

Open in App

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने भारत में नयी "शाखा" स्थापित करने का दावा किया है। आईएस की ओर से अपनी तरह की यह पहली घोषणा 10 मई को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों के बाद की गई है। खूंखार आतंकी समूह आईएस की समाचार एजेंसी 'अमाक' के अनुसार नयी शाखा का अरबी नाम 'विलायाह ऑफ हिंद" (भारतीय प्रांत) रखा गया है।

जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हालांकि इस दावे को खारिज कर दिया है। इस्लामिक चरमपंथियों पर नजर रखने वाले एसआईटीई इंटेल ग्रुप की निदेशक रीता काट्ज ने कहा, "आईएसआईएस ने अमशिपुरा में भारतीय बलों के साथ झड़पों का दावा करते हुए अपना नया "हिंद प्रांत" घोषित किया है।"

उन्होंने ट्वीट किया, "बेशक, एक ऐसे क्षेत्र में एक 'प्रांत' की स्थापना, जहां इसके वास्तविक नियंत्रण जैसा कुछ नहीं है बेतुका है, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिये।" आईएसआईएस ने शाखा के भौगोलिक नियंत्रण पर विस्तार से जानकारी नहीं दी।

समूह द्वारा नयी शाखा की घोषणा को पश्चिम एशिया में अपनी जमीन खिसकने के बाद वैश्विक स्तर अपने प्रभाव को बरकरार रखने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इस तरह की रणनीति का जिक्र पिछले दिनों आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी ने किया था।

आईएस ने मेसेजिंग ऐप ‘टेलीग्राम’ के जरिए 10 मई को संक्षिप्त बयान में कहा था कि मशीनगनों से लैस इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी कश्मीर के शोपियां जिले के अमशिपुरा गांव में भारतीय सुरक्षा बलों के साथ भिड़ गए थे, जिसमें उनमें से कई मारे गए या घायल हुए। हालांकि, बयान में यह उल्लेख नहीं किया गया कि कथित झड़प कब हुई थी। 10 मई की मीडिया की खबरों में कहा गया था कि कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। भाषा जोहेब अमित अमित

टॅग्स :आईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल