लाइव न्यूज़ :

इराकी प्रधानमंत्री के आवास पर ड्रोन से जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे पीएम कदीमी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2021 08:45 IST

ईराकी सेना ने हमले को लेकर कहा कि बगदाद में पीएम के आवास पर विस्फोटक पदार्थ से लैस ड्रोन से हमला पीएम कदीमी की हत्या का प्रयास था। इस हमले में पीएम की सिक्योरिटी में लगे 6 जवान घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहमले में पीएम की सिक्योरिटी में लगे 6 जवान घायलपीएम कदीमी ने की शांति और संयम बनाए रखने की अपीलईरान समर्थित मिलिशिया ग्रुप हो सकता है हमले के पीछे

ईराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदीमी के आवास पर विस्फोटक पदार्थ से लदे ड्रोन से जानलेवा हमला हुआ है। हालांकि इस हमले में पीएम कदीमी बाल-बाल बचे। लेकिन 6 लोगों के घायल होने की खबर है। सेना ने प्रधानमंत्री पर हुए इस हमले को पीएम की हत्या की साजिश बताया है। अभी तक किसी आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस अटैक में सरकारी इमारतों और विदेशी दूतावासों को निशाना बनाया गया है।

पीएम की सिक्योरिटी में लगे 6 जवान घायल

अल अरबिया कि रिपोर्ट के मुताबिक ईराकी सेना ने हमले को लेकर कहा कि बगदाद में पीएम के आवास पर विस्फोटक पदार्थ से लैस ड्रोन से हमला पीएम कदीमी की हत्या का प्रयास था। इस हमले में पीएम की सिक्योरिटी में लगे 6 जवान घायल हुए हैं। दरअसल, पिछले महीने हुए आम चुनाव के नतीजे आने के बाद इराक की राजधानी बगदाद में हिंसक प्रदर्शन तेज हो गया।

पीएम कदीमी ने की शांति और संयम बनाए रखने की अपील

हमले के बाद पीएम कदीमी ने ट्वीट के जरिए देश की जनता को यह बताया कि वे इस हमले में सुरक्षित हैं और उन्होंने जनता से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की। 

ईरान समर्थित मिलिशिया ग्रुप हो सकता है हमले के पीछे

हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि इस हमले को अंजाम देने वाले ईरान समर्थित मिलिशिया हो सकते हैं, जो अक्टूबर में हुए आमचुनाव के परिणामों का लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने इस चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।

टॅग्स :इराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

कारोबारराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ से बेफ्रिक भारत?, अगस्त में अब तक रूस से प्रतिदिन 20 लाख बैरल तेल खरीदा, पीएम मोदी ने दे रहे अमेरिका को झटका

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला