लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद के आरोपों में गिरफ्तार किये गए इराक के मिलिशिया कमांडर को रिहा किया गया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:04 IST

Open in App

बगदाद, नौ जून (एपी) इराक के एक मिलिशिया कमांडर को बुधवार को एक न्यायाधीश के आदेश के बाद रिहा कर दिया गया। पिछले महीने उसे गिरफ्तार किये जाने के बाद सरकार और अर्धसैनिक बलों के बीच तनाव पैदा हो गया था।

कासिम महमूद मुसलिह की रिहाई के बाद बगदाद के सेंट्रल जदरिया ब्रिज पर उसके समर्थकों ने उससे गले मिलकर बधाई दी और तस्वीरें खिंचवाईं।

इराक के दो अधिकारियों ने कहा कि सुबह आठ बजे मुसलिह रिहा किया गया, जिसके बाद उसे उसके गृह नगर करबला ले जाया गया, जहां उसके समर्थकों ने उसका स्वागत किया।

मुसलिह अंबार प्रांत में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) का प्रमुख है। न्यायिक जांच के बाद 27 मई को उसे आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुसलिह की गिरफ्तारी के बाद पीएमएफ से संबद्ध बलों ने प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के मुख्यालय का घेराव कर लिया था, जिसके बाद तनाव पैदा हो गया था और हिंसा की आशंका जतायी जाने लगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!