लाइव न्यूज़ :

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनी ने अमेरिका के चुनाव का मखौल उड़ाया

By भाषा | Updated: November 3, 2020 18:40 IST

Open in App

तेहरान, तीन नवम्बर (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मतदान में धांधली के आधारहीन दावों का उल्लेख करते हुए मंगलवार को एक टेलीविजन संबोधन में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव का माखौल उड़ाया।

अयातुल्ला अली खामेनी ने ईरान के पुराने रुख को दोहराया कि ट्रंप जीतें या जो बाइडेन जीतें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

ट्रंप के और चार साल के कार्यकाल के दौरान ईरान के खिलाफ अधिकतम दबाव सामने आ सकता है जिससे ईरानी अर्थव्यवस्था और प्रभावित हो सकती है। इससे तेहरान के विदेशों में अपने कच्चे तेल को खुलेआम बेचने पर रोक लग सकती है। हालांकि बाइडेन ने कहा है कि वह तेहरान के विश्व शक्तियों के साथ 2015 के परमाणु समझौते में फिर से शामिल करने पर विचार करेंगे, जिससे संकटग्रस्त ईरानी रियाल को संभावित राहत मिलेगी।

खामेनी ने कहा, ‘‘यदि आप उनकी खुद की स्थिति को देखते हैं, तो यह देखना बहुत मजेदार है। वर्तमान राष्ट्रपति जिनसे चुनाव कराने की उम्मीद की जाती है, उनका कहना है कि यह देश के इतिहास का सबसे धांधली वाला अमेरिकी चुनाव है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह कौन कहता है? मौजूदा राष्ट्रपति जो खुद चुनाव की व्यवस्था कर रहे हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी कहते हैं कि ट्रंप व्यापक रूप से धोखाधड़ी करना चाहते हैं। यह अमेरिकी लोकतंत्र है।’’

खामेनी ने कहा कि चुनाव के परिणाम से ‘‘हमारा कोई लेना- देना नहीं है, जिसका अर्थ है कि यह हमारी नीति को प्रभावित नहीं करेगा। हमारी नीति स्पष्ट है और किसी के आने या जाने से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।’’

खामेनी (81) ईरान के सर्वोच्च नेता के रूप में देश में सभी मामलों पर अंतिम फैसला करते हैं। उन्होंने परमाणु समझौते के लिए प्रयासों को मंजूरी दी, जिसके तहत ईरान आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के बदले अपना यूरेनियम संवर्धन सीमित करने पर सहमत हुआ था।

हालांकि ट्रंप ने यह कहते हुए 2018 में अमेरिका के समझौते से अलग होने की घोषणा की थी कि यह न तो ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और न ही इसकी क्षेत्रीय नीतियों का समाधान करता है। ईरान बाद में समझौते की सभी पाबंदियों से हट गया था, हालांकि तेहरान अब भी संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों को परमाणु स्थलों तक पहुंच प्रदान करता है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक