लाइव न्यूज़ :

ईरान के परमाणु मुद्दे पर बोला भारत, बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए

By भाषा | Updated: May 10, 2018 05:05 IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल घोषणा की थी कि अमेरिका ईरान के साथ हुए परमाणु करार से अलग हो रहा है। इस करार पर 2015 में ओबामा प्रशासन ने हस्ताक्षर किए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 10 मईः ईरान के साथ परमाणु करार से अमेरिका के अलग हो जाने पर संभलकर प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने बुधवार को कहा कि सभी संबद्ध पक्षों को मुद्दे का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करने के लिये रचनात्मक तरीके से संवाद करना चाहिये। साथ ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि मुद्दे का समाधान ढूंढने के दौरान परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के ईरान के अधिकार के साथ-साथ ईरान के परमाणु कार्यक्रम की शांतिपूर्ण प्रकृति में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ठोस दिलचस्पी भी सुनिश्चित की जानी चाहिये। 

उन्होंने कहा कि भारत कहता रहा है कि ईरान के परमाणु मुद्दे का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिये शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिये। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल घोषणा की थी कि अमेरिका ईरान के साथ हुए परमाणु करार से अलग हो रहा है। इस करार पर 2015 में ओबामा प्रशासन ने हस्ताक्षर किए थे। इसके जरिये तेहरान ने अपनी संवेदनशील परमाणु गतिविधियों को सीमित करने और आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के बदले में अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को उसके परमाणु प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने की अनुमति देने पर सहमति जताई थी। 

कुमार ने कहा, 'भारत हमेशा से कहता रहा है कि ईरान के परमाणु मुद्दे को बातचीत और कूटनीति के जरिये शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिये और ईरान के परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिये। साथ ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम की शांतिपूर्ण प्रकृति में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ठोस दिलचस्पी सुनिश्चित की जानी चाहिये।'

ईरान ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस और जर्मनी के साथ वर्षों की बातचीत के बाद संयुक्त व्यापक कार्रवाई योजना (जेसीपीओए) करार पर हस्ताक्षर किया था। कुमार ने कहा कि सभी पक्षों को जेसीपीओए के संबंध में पैदा हुए मुद्दों का समाधान करने के लिये रचनात्मक तरीके से बातचीत करनी चाहिये। 

टॅग्स :ईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल