लाइव न्यूज़ :

हिजाब विरोध: ईरानी सेना महिलाओं के चेहरे, ब्रेस्ट और प्राइवेट पार्ट पर मार रही है गोलियां, लड़कियों की सुंदरता को करना चाहती है खत्म- रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: December 10, 2022 10:45 IST

दावा यह भी किया गया है कि सेना ने एक 20 साल की लड़की के गुप्त अंग पर दो छर्रे दागे है। यही नहीं रिपोर्ट में महिलाओं को घेर कर उन पर गोलियां चलाने की भी बात सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान के हिजाब विरोधी प्रदर्शन को लेकर एक चौंकाने वाला रिपोर्ट सामने आया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेना महिलाओं की सुंदरता को खत्म करना चाहती है। ऐसे में सेना द्वारा महिलाओं के चेहरे, ब्रेस्ट और प्राइवेट पार्ट पर गोलियां मारी जा रही है।

तेहरान:ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन अब भी जारी है और ऐसे में सेना इस प्रदर्शन को दबाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पर ईरानी सेना द्वारा पुरुषों और महिलाओं के खिलाफ क्रूरता देखा गया है। 

सेना द्वारा बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया है और उनके आंखों को भी निशाना बनाया है। यही नहीं दावा यह भी है कि सेना ने महिलाओं की सुंदरता को बिगाड़ने के लिए उनके चेहरे, गुप्त अंग और छाती पर भी गोलियां दागी है। 

ईरानी सेना को लेकर क्या है दावा  

दि गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ डॉक्टर और नर्सों की एक टीम जो विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों का छुपकर इलाज कर रहे है ताकि उनकी भी गिरफ्तारी न हो जाए ने दावा किया है कि सेना महिलाओं को जानबूझकर निशाना बना रहे है। दावा है कि घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया है कि ऐसा पहली बार देखा गया है सेना द्वारा महिलाओं के पैरों नितंबों और पीठों पर बंदूक चलाई गई हैं। 

मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए मिडिल इस्फहान क्षेत्र के एक डॉक्टर ने बताया है कि सेना खासकर महिलाओं को अलग-अलग तरीकों से टारगेट कर रही है और उन्हें सजा दे रही है। उनके मुताबिक, सेना महिलाओं की सुंदरता को खत्म करना चाहती है, यही कारण है कि वे महिलाओं के चेहरे और गुप्त अंगों पर वार कर रही है। ऐसा ही एक केस डॉक्टर के पास आया था जिसमें उसने एक 20 साल की महिला का इलाज किया था जिसके गुप्त अंग में दो छर्रे लगे हुए थे। 

सरकार और सेना प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाना चाहती है

मिडिल इस्फहान क्षेत्र के डॉक्टर ने यह भी दावा किया है कि सेना ने 20 साल की महिला के जांघ के भीतरी हिस्से में भी 10 के करीब छर्रे भी पाए गए है। ऐसे में उसे किसी महिला डॉकटर को दिखाने की सलाह दी गई थी। दावा है कि इस महिला को सेना के जवानों ने घेर लिया था और इस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। 

ईरानी सरकार और सेना देश में चल रहे विरोध-प्रदर्शन को किसी भी हाल में दबाना चाहती है। ऐसे में अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शनकारियों को सजा दी जा रही है और उन पर गोलियां भी चलाकर उन्हें घायल किया जा रहा है।  

टॅग्स :ईरानडॉक्टरनारी सुरक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा