लाइव न्यूज़ :

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और गुलामरेजा सुलेमानी के बाद खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को मार गिराया?, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा-‘पंच कार्ड’ से 3 नाम मिटाए?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2026 16:59 IST

इजरायल ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के स्वयंसेवी बल बासिज के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी को मार गिराया था

Open in App
ठळक मुद्देइसके बारे में विस्तार से नहीं बताया।पीछा करने का सिलसिला जारी रखेंगे।ईरानी नेता की तीसरी हाई-प्रोफाइल हत्या है।

यरुशलम: इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज़ ने कहा कि रात भर चले हमले में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराया है। हालांकि, ईरान ने खतीब की मौत की पुष्टि नहीं की है। खतीब की मौत की घोषणा करते हुए काट्ज़ ने कहा कि आज दिन भर सभी मोर्चों पर महत्वपूर्ण हमले होने की उम्मीद है, लेकिन उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया।

उन्होंने कहा, "हम इन सभी को नाकाम करने और उनका पीछा करने का सिलसिला जारी रखेंगे।" काट्ज़ ने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को बिना अतिरिक्त अनुमति लिए किसी भी अन्य वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को निशाना बनाकर मारने की खुली छूट दे दी है। दो दिनों में यह किसी ईरानी नेता की तीसरी हाई-प्रोफाइल हत्या है।

इजरायल ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के स्वयंसेवी बल बासिज के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी को मार गिराया था। इस्माइल खतीब के बारे में खतीब एक शिया धर्मगुरु थे, जिन्होंने ईरान की न्यायपालिका और खुफिया मंत्रालय में विभिन्न पदों पर कार्य किया था। उन्होंने 1980 के दशक में ईरान-इराक युद्ध में क्रांतिकारी गार्ड में सेवा की और युद्ध में घायल हो गए।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह हंसते हुए यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि ‘‘मैं जिंदा हूं’’, साथ में उन्होंने धमकी दी है कि वह अपने ‘‘पंच कार्ड’’ में शामिल अन्य ईरानी नेताओं को मारने का सिलसिला जारी रखेंगे। नेतन्याहू ने मंगलवार को ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी को मार गिराने का दावा करते हुए कहा कि अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों का उद्देश्य ईरानी सरकार को कमजोर करना था ताकि ईरानियों को अपना भविष्य तय करने का मौका मिल सके।

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने 2022 में खुफिया मंत्रालय द्वारा "अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ साइबर गतिविधियों में शामिल होने" के आरोप में खातिब पर प्रतिबंध लगाया था। वित्त मंत्रालय ने उनकी जन्मतिथि 1960 या 1961 बताई थी। वित्त मंत्रालय के अनुसार, खातिब का जन्म ईरान के दक्षिणी खोरासान प्रांत के घायनात में हुआ था।

वित्त मंत्रालय ने उस समय कहा था कि खातिब "ईरान के राजनीतिक लक्ष्यों के समर्थन में साइबर जासूसी और रैंसमवेयर हमलों में शामिल साइबर खतरे फैलाने वाले कई नेटवर्कों का नेतृत्व करता है।" "अल्बानियाई सरकारी वेबसाइटों को प्रभावित करने वाली दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधियों को अंजाम देने के अलावा, (खुफिया मंत्रालय के) साइबर अपराधी अल्बानियाई सरकार से संबंधित होने का दावा करने वाले दस्तावेजों और अल्बानियाई निवासियों से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी को लीक करने के लिए भी जिम्मेदार थे।"

होर्मुज सुरक्षा मिशन में शामिल होने का मेरा प्रस्ताव नाटो, अधिकतर सहयोगियों ने खारिज किया: ट्रंप

ईरान के साथ युद्ध के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और अधिकतर अन्य सहयोगी देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद करने के उनके आह्वान को खारिज कर दिया है।

टॅग्स :इजराइलअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपबेंजामिन नेतन्याहूईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?