लाइव न्यूज़ :

ईरान ने बंधक बनाए गए ईरानी पोत को छोड़ा

By भाषा | Updated: April 9, 2021 12:46 IST

Open in App

दुबई, नौ अप्रैल (एपी) ईरान ने कई महीनों तक बंधक बनाकर रखे गए दक्षिण कोरियाई पोत को शुक्रवार को आजाद कर दिया और वह अपने देश के लिए रवाना हो गया। सियोल द्वारा अरबों डॉलर जब्त किए जाने के विवाद के बीच इस पोत को बंधक बनाया गया था।

ईरान की ओर से यह कदम उसके कमजोर पड़े परमाणु समझौते पर वैश्विक शक्तियों और तेहरान के बीच आगे की वार्ता से कुछ घंटे पहले उठाया गया है।

मरीन ट्रैफिक डॉट कॉम के डेटा में ‘एमटी हनकुक चेमी’ को आज तड़के बंदर अब्बास से रवाना होते दिखाया गया।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने जनवरी में जब्त किए गए टैंकर और उसके कैप्टन को रिहा कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई पूरी करने के बाद ‘हनकूक चेमी’ स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे ईरानी बंदरगाह से रवाना हुआ।

ईरान ने तत्काल यह नहीं स्वीकार किया था कि पोत को आजाद कर दिया गया है। पोत के स्वामी, दक्षिण कोरिया के बूसन के डीएम शिपिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड से इस मामले में जानकारी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका।

‘हनकूक चेमी’ सऊदी अरब के जुबैल में पेट्रोकेमिकल्स फैक्टरी से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैरा जा रहा था जब रेवोल्यूशनरी गार्ड के सैनिकों ने जनवरी में पोत पर कब्जा कर लिया था और जहाज को मार्ग बदलने पर मजबूर कर ईरान की तरफ ले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?