लाइव न्यूज़ :

Iran Israel Crisis: इजरायल के सैन्य खुफिया प्रमुख ने दिया इस्तीफा, ईरान का हमला या हमास से युद्ध, जानें क्या है वजह

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 22, 2024 14:24 IST

इज़रायली सैन्य खुफिया प्रमुख का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब ईरान से देश का तनाव चरम पर है। सीरिया में ईरानी ठिकानों पर हमले के बाद मारे गए अपने जनरलों का बदला लेने के लिए ईरान ने 13 अप्रैल को सैकड़ों की संख्या में ड्रोन, बैलेस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल के खुफिया कोर के प्रमुख ने इस्तीफा दे दिया हैसैन्य खुफिया प्रमुख अहरोन हलिवा हमास के हमले के बाद पद छोड़ने वाले पहले वरिष्ठ इज़रायली व्यक्ति हलीवा ने अक्टूबर में कहा था कि उस हमले को नहीं रोक पाने का दोष उन पर है

Iran Israel Crisis: इजरायल के खुफिया कोर के प्रमुख ने इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार इजरायली सेना ने सोमवार को कहा कि उसके खुफिया कोर के प्रमुख ने हमास के 7 अक्टूबर के हमले पर इस्तीफा दे दिया है। इज़रायल के सैन्य खुफिया प्रमुख अहरोन हलिवा, हमास के हमले के बाद विफलता के लिए पद छोड़ने वाले पहले वरिष्ठ इज़रायली व्यक्ति बन गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हलीवा ने अक्टूबर में कहा था कि उस हमले को नहीं रोक पाने का दोष उन पर है जो इज़रायल की प्रतिष्ठित सुरक्षा में सेंध लगा गया था।

इज़रायली सैन्य खुफिया प्रमुख का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब ईरान से देश का तनाव चरम पर है। सीरिया में ईरानी ठिकानों पर हमले के बाद मारे गए अपने जनरलों का बदला लेने के लिए ईरान ने  13 अप्रैल को सैकड़ों की संख्या में ड्रोन, बैलेस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागी थीं। हालांकि इस हमले में इजरायल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और कुछ ही मिसाइल अपने लक्ष्य तक पहुंच पाईं। शेष को इजरायल के आयरन डोम और जॉर्डन, सऊदी अरब और अमेरिका की हवाई सुरक्षा प्रणाली ने मार गिराया था।

इजरायल पर ईरान के इस हमले को 1991 के बाद दूसरा सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। उस समय इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन ने खाड़ी युद्ध के दौरान इजरायल पर स्कड मिसाइल दागी थीं। इजरायल ने अमेरिका, ब्रिटेन और पड़ोसी जॉर्डन द्वारा समर्थित हवाई सुरक्षा तंत्र और लड़ाकू विमानों की मदद से अधिकतर मिसाइल को मार गिराया था।

इजरायल पर ईरान के अभूतपूर्व हमले से पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति बनने की आशंका बढ़ने के बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने ईरान पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका में वित्त मंत्रालय के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने इस कार्रवाई में ईरान में 16 लोगों और दो संस्थानों को लक्षित किया है, जो 13 अप्रैल को इजराइल पर हुए हमले में इस्तेमाल किए गए ड्रोन को चलाने वाले इंजन के उत्पादन से जुड़े हैं। 

टॅग्स :इजराइलईरानHamasArmy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा