लाइव न्यूज़ :

Iran–Israel conflict: अमेरिका ने छोड़ा इजरायल का साथ! बाइडेन ने ईरान के खिलाफ जवाबी हमले में भाग नहीं लेने की बात कही

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 15, 2024 11:06 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने नेतन्याहू से कहा है कि अमेरिका हमले को लेकर ईरान के खिलाफ किसी भी इजरायली जवाबी हमले में भाग नहीं लेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ईरान के खिलाफ जवाबी हमले में भाग नहीं लेगाअमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन का स्पष्ट संदेशअमेरिका इजरायल की रक्षा का समर्थन करना जारी रखेगा

Iran–Israel conflict: मध्य पूर्व के दो कट्टर शत्रुओं ईरान और इजरायल के बीच जारी ताजा तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को साफ बता दिया है कि अमेरिकाईरान के खिलाफ जवाबी हमले में भाग नहीं लेगा। नेतन्याहू की युद्ध कैबिनेट ने इजरायली क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद बैठक की थी लेकिन अब तक इजरायल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई है। 

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने साफ किया कि बिडेन ने नेतन्याहू से कहा है कि अमेरिका हमले को लेकर ईरान के खिलाफ किसी भी इजरायली जवाबी हमले में भाग नहीं लेगा। लेकिन संयुक्त राष्ट्र में उप अमेरिकी राजदूत रॉबर्ट वुड ने कहा है कि यदि ईरान या उसके सहयोगी संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ कार्रवाई करते हैं या इजरायल के खिलाफ आगे कार्रवाई करते हैं, तो ईरान को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

ताजा तनाव से संयुक्त राष्ट्र भी चिंतित है और महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हमलों के जवाब में रविवार को बुलाई गई सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि अब तनाव को कम करने का समय आ गया है। इस पूरे हालात पर अमेरिका भी नजर रखे हुए है और इसे लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ईरान के हमलों के बाद पश्चिम एशिया में संकट पैदा होने की आशंका के बीच रविवार को जॉर्डन, सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के समकक्षों से बातचीत की जबकि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सऊदी अरब एवं इजराइल के रक्षा मंत्रियों से बात की।

ईरान ने इजराइल पर 300 से अधिक ड्रोन एवं मिसाइलें दागी, जिन्हें इजराइली, अमेरिकी और उसके सहयोगी सेनाओं ने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही हवा में मार गिराया। ईरान ने ड्रोन एवं मिसाइल हमलों को सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर एक अप्रैल को किए गये हमले का जवाब बताया है। बता दें कि भले ही बाइडेन ने ईरान पर इजरायल को जवाबी हमले के समर्थन की बात नहीं की हो लेकिन ये साफ किया है कि अमेरिका इजरायल की रक्षा का समर्थन करना जारी रखेगा।

टॅग्स :ईरानइजराइलअमेरिकाजो बाइडनबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा