लाइव न्यूज़ :

ईरान ने तीसरे स्वदेशी कोविड-19 टीके का परीक्षण शुरू किया

By भाषा | Updated: March 16, 2021 17:52 IST

Open in App

तेहरान, 16 मार्च (एपी) तीसरे स्वदेशी कोविड-19 टीके के क्लीनिक परीक्षण के चरण में पहुंचने की आधिकारिक घोषणा के साथ ही ईरान अपने लोगों को टीका लगाने के अभियान में और अपने आपको उभरते टीका विनिर्माता के रूप पेश करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा है।

हालांकि इस टीके का उत्पादन ब्यौरा पूरी तरह सामने नहीं आया है।

आठ करोड़ से अधिक जनसंख्या वाले ईरान ने अब तक रूस, चीन, भारत और क्यूबा से विदेशी टीके मंगवाये एवं 12 लाख लोगों को टीके लगवाये। ऐसे में टीकाकरण की पिछड़ती गति को लेकर उत्पन्न चिंता ने स्थानीय रूप से टीके विकसित करने के ईरान के अभियान को गति दी है । वैसे भी समृद्ध देश दुनिया में टीकों का बहुत बड़ा हिस्सा हथिया ले रहे हैं।

दुनिया के अन्य देशों की भांति ईरान में भी वैज्ञानिक साल भर में टीका विकसित करने की प्रक्रिया को कुछ महीनों में पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं । हालांकि ईरान पश्चिम एशिया में इस वायरस से बहुत परेशान है और बाहर निकलने के लिए संघर्षरत है । दूसरा उस पर कठोर अमेरिकी प्रतिबंध भी हैं।

ईरान के टीका उत्पादन के बारे में विवरण बहुत कम सामने आया है । दो ईरानी टीके क्लीनिकल परीक्षण के चरणों में हैं । बारेकाट नामक टीके का 300 लोगों पर परीक्षण किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा