लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशियाई नेता ने जी-20 की अध्यक्षता के लिए प्राथमिकताएं रखीं

By भाषा | Updated: September 23, 2021 11:41 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 23 सितंबर (एपी) इंडोनेशिया के अगले साल जी-20 देशों की अध्यक्षता ग्रहण करने की तैयारी के साथ राष्ट्रपति जोको विडोडो ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनी प्राथमिकताएं रखीं।

दुनिया के चौथे सबसे बड़े देश के नेता ने पहले से रिकॉर्ड किए गए एक बयान में बुधवार को कहा कि 2022 की अध्यक्षता की थीम ‘‘एक साथ मिलकर उबरे, मजबूती से उबरे’’ होगी और उनकी प्राथमिकता सूची में समावेशी और सतत हरित अर्थव्यवस्था का मुद्दा शीर्ष पर होगा।

उन्होंने संवेदनशील समूहों समेत सभी के फायदे के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जतायी। देशों से सामंजस्यपूर्ण तरीके से काम करने का आह्वान करते हुए उन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा के संसाधनों जैसे कि वित्त पोषण और टीके जुटाने तथा यात्रा के लिए एक मानक वैश्विक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल स्थापित करने के वास्ते जी-20 की संरचना के पुनर्गठन की वकालत की।

विडोडो (60) अपने आप को आम आदमी के तौर पर पेश करते हैं और उन्होंने भ्रष्टाचार से घिरे देश में एक साफ सुथरी सरकार चलाने का संकल्प जताया है। बुनियादी ढांचा और पर्यावरण में सुधार को लेकर उनकी विश्वसनीयता ने उन्हें दक्षिणपूर्वी एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में 2019 में दूसरा कार्यकाल दिलाने में मदद की।

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी को नियंत्रित करने और देशों के एक-दूसरे की मदद करने पर ही वैश्विक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सकता है। अन्य विकासशील देशों के साथ इंडोनेशिया गुणवत्तापूर्ण निवेश के पक्ष में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील