कोविड प्रतिबंधों के बावजूद पार्टी करने पर रूसी व्यक्ति को वापस भेजेगा इंडोनेशिया

By भाषा | Published: January 24, 2021 07:28 PM2021-01-24T19:28:53+5:302021-01-24T19:28:53+5:30

Indonesia will send Russian person back to party despite Kovid sanctions | कोविड प्रतिबंधों के बावजूद पार्टी करने पर रूसी व्यक्ति को वापस भेजेगा इंडोनेशिया

कोविड प्रतिबंधों के बावजूद पार्टी करने पर रूसी व्यक्ति को वापस भेजेगा इंडोनेशिया

देनपसार (इंडोनेशिया), 24 जनवरी (एपी) कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद एक रूसी सोशल मीडिया हस्ती ने बाली द्वीप के एक होटल में पार्टी आयोजित की थी जिसके बाद उसे इंडोनेशिया से वापस रूस भेजा जा रहा है।

इस पार्टी में 50 से अधिक लोग शामिल हुए थे।

कानून एवं मानवाधिकार मंत्रालय के बाली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख जमरूली मनिहुरुक ने बताया कि 11 जनवरी को आयोजित पार्टी में प्रतिबंधों का उल्लंघन किया गया।

इंस्टाग्राम पर सर्जेई कोसेंको के लगभग पचास लाख फॉलोवर हैं और वह पर्यटक वीजा पर अक्टूबर में इंडोनेशिया आया था।

मनिहुरुक ने कहा कि जांच अधिकारियों ने पाया कि कोसेंको ने ऐसी गतिविधियों में हिस्सा लिया जिनसे उसके पर्यटक वीजा के नियमों का उल्लंघन हुआ।

इंडोनेशियाई अधिकारियों द्वारा रूस वापस भेजे जाने का निर्णय लिए जाने के बाद कोसेंको ने माफी मांगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indonesia will send Russian person back to party despite Kovid sanctions

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे