लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया के विश्वविद्यालय में पढ़ाया जाएगा भाजपा का इतिहास

By भाषा | Updated: February 24, 2020 06:11 IST

भारत के आम चुनाव में भाजपा की लगातार दो बार जीत ने शिक्षाविदों में पार्टी को लेकर रुचि पैदा कर दी है। शांतनु गुप्ता की किताब ‘भारतीय जनता पार्टी- अतीत, वर्तमान एवं भविष्य, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल की कहानी’ अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग में दक्षिण एशियाई अध्ययन के स्नातक के छात्रों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के इतिहास के बारे में जानकारी देने वाली किताब इंडोनेशिया यूनिवर्सिटी का हिस्सा बनेगी। लगातार दो बार जीत ने शिक्षाविदों में पार्टी को लेकर रुचि पैदा कर दी है।

भाजपा के इतिहास के बारे में जानकारी देने वाली एक किताब इंडोनेशिया की इस्लामिक यूनिवर्सिटी में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी। भारत के आम चुनाव में भाजपा की लगातार दो बार जीत ने शिक्षाविदों में पार्टी को लेकर रुचि पैदा कर दी है। शांतनु गुप्ता की किताब ‘भारतीय जनता पार्टी- अतीत, वर्तमान एवं भविष्य, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल की कहानी’ अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग में दक्षिण एशियाई अध्ययन के स्नातक के छात्रों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी।

विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के संकाय सदस्य हदजा मिन फदली ने कहा कि आम चुनाव में भाजपा की दो बार जीत के कारण शिक्षाविदों में पार्टी को लेकर रुचि बढ़ रही है। हदजा ने बताया कि भारत की हालिया यात्रा के दौरान उन्हें किताब के बारे में पता चला। वह ‘इंडिया फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित कौटिल्य फेलोशिप कार्यक्रम के लिए भारत आए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘इंडोनेशिया के लोग भारत के साथ हमारे संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं और इसलिए सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को समझना महत्वपूर्ण है। हमें उम्मीद है कि भाजपा भी ऐसा ही चाहती है।’’

जब शांतनु गुप्ता से इंडोनेशिया के विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए उनकी किताब को चुने जाने पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि उनके काम को वैश्विक पहचान मिलना लेखक के तौर पर उनके लिए बहुत संतोषजनक है। गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ की जीवनी और भारत में फुटबॉल पर एक किताब समेत पांच पुस्तकें लिखी हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

विश्वइंडोनेशिया में हाई स्कूल की मस्जिद में कई विस्फोट, 55 लोग घायल

विश्वIndonesia: जकार्ता में मस्जिद में हुए कई विस्फोट, 50 से ज्यादा घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा