लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में वैवाहिक पार्टनर के अलावा किसी के साथ सेक्स करना होगा गुनाह, कड़े कानून बनाने की तैयारी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2019 12:53 IST

इंडोनेशिया एक नई दंड संहिता पारित होगी जिसमें विवाहेत्तर संबंधों पर कड़ी सजा के प्रावधान होंगे। इस बिल का ड्राफ्ट 24 सितंबर को संसद के सत्र के दौरान पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया में दंपत्ति अब शादी के बाहर किसी के साथ सहमति से भी सेक्स नहीं कर सकेंगे। नए प्रावधान में समलैंगिक संबंधों को भी अपराध की श्रेणी में शामिल किया गया है।

इंडोनेशिया में दंपत्ति अब शादी के बाहर किसी के साथ सहमति से भी सेक्स नहीं कर सकेंगे। इंडोनेशियाई सरकार वैवाहिक पार्टनर के अलावा किसी के साथ यौन संबंधों को अपराध बनाने की तैयारी कर रहे है। इंडोनेशिया एक नई दंड संहिता पारित होगी जिसमें कड़ी सजा के प्रावधान होंगे। इस बिल का ड्राफ्ट 24 सितंबर को संसद के सत्र के दौरान पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक नए प्रावधान में समलैंगिक संबंधों को भी अपराध की श्रेणी में शामिल किया गया है।

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया में पर्याप्त संख्या में हिंदु, बौद्ध और क्रिस्चियन अल्पसंख्यक हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से देखने में आ रहा है कि यह देश रूढ़ीवादी इस्लामिक एक्टिविज्म की तरफ कदम बढ़ा रहा है।

इंडोनेशियाई नेता नासिर जमील ने कहा कि सरकार का कर्तव्य है कि नागरिकों को ऐसे व्यवहार से रोका जाए जो ईश्वर के नियमों के विरुद्ध हैं। गौरतलब है कि नई दंड संहिता डच कालीन औपनिवेशक कानून की जगह लेगा।

सांसदों से नए कानून से विवादित आर्टिकल्स हटाने का निवेदन करते हुए मानवाधिकार समूहों से जुड़े लोगों ने नए ड्राफ्ट कोड न सिर्फ महिलाओं, धार्मिक और अन्य अल्पसंखयकों के लिए विनाशकारी बताया।। एनजीओ के एक समूह ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको वीडीडो से निवेदन किया कि वो मामले में दखल दें और 628 आर्टिकल बिल को 24 सितंबर को पेश न होने दें।

टॅग्स :इंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

विश्वइंडोनेशिया में हाई स्कूल की मस्जिद में कई विस्फोट, 55 लोग घायल

विश्वIndonesia: जकार्ता में मस्जिद में हुए कई विस्फोट, 50 से ज्यादा घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा