लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया: प्राकृतिक आपदा में 1,000 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका

By भाषा | Updated: October 5, 2018 20:22 IST

अधिकारियों ने बताया, ‘‘लेकिन हम अभी भी इस संभावना को लेकर आश्वस्त नहीं है कि वहां से कुछ लोग बचकर निकल गये होंगे।’’ 

Open in App

पालू, पांच अक्टूबर (एएफपी) इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकंप और सुनामी के बाद वहां अभी भी 1000 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि भयावह आपदा आने के बाद के एक हफ्ते में लापता लोगों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।

सुलावेसी द्वीप पर स्थित पालू शहर शक्तिशाली भूकंप और भयंकर बाढ़ की चपेट में आने के बाद पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। बाढ़ में कई घर बह गये। इस भयावह आपदा में मरने वालों की संख्या अब तक 1,571 पहुंच चुकी है।

अभी तक 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने की पुष्टि हो चुकी है लेकिन बलारोआ में सरकारी आवासीय परिसर में बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसे भूकंप ने पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया था।

इंडोनेशिया की खोज और बचाव एजेंसी के एक प्रवक्ता यूसुफ लतीफ ने एएफपी को बताया, ‘‘हमने वहां हजारों घरों के ढहने का अनुमान लगाया है जिनमें शायद अभी भी 1000 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है।’’ 

अधिकारियों ने बताया, ‘‘लेकिन हम अभी भी इस संभावना को लेकर आश्वस्त नहीं है कि वहां से कुछ लोग बचकर निकल गये होंगे।’’ 

कुछ दिनों की देरी के बाद, अंततः आपदा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहायता पहुंचने लगी है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि यहां लगभग 200,000 लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है। 

टॅग्स :इंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

विश्वइंडोनेशिया में हाई स्कूल की मस्जिद में कई विस्फोट, 55 लोग घायल

विश्वIndonesia: जकार्ता में मस्जिद में हुए कई विस्फोट, 50 से ज्यादा घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा