सौर ऊर्जा पर भारत के नेतृत्व से भरोसा मिलता है कि जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है : संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Published: December 6, 2020 11:35 AM2020-12-06T11:35:22+5:302020-12-06T11:35:22+5:30

India's leadership on solar energy gives confidence that climate goals can be achieved: United Nations | सौर ऊर्जा पर भारत के नेतृत्व से भरोसा मिलता है कि जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है : संयुक्त राष्ट्र

सौर ऊर्जा पर भारत के नेतृत्व से भरोसा मिलता है कि जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, छह दिसंबर सौर ऊर्जा पर भारत का नेतृत्व और उद्योगों का सौर ऊर्जा को अपनाना यह भरोसा करने की एक वजह देता है कि दुनिया जलवायु संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकती है।

संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना मोहम्मद ने यह बात कही।

उन्होंने जोर देकर कहा कि कोविड-19 महामारी से बेहाल हुई अर्थव्यवस्थाओं को अब जब सरकारें पुन: खोल रही हैं तो ऐसे में आवश्यक है कि इसे पटरी पर उस तरीके से लाया जाए जो न केवल टिकाऊ, लचीला और निष्पक्ष हो, बल्कि रोजगारों से समृद्ध भी हो।

अमीना ने पिछले हफ्ते ‘पीपल एंड क्लाइमेट- जस्ट ट्रांजिशन इन प्रैक्टिस’ नाम के वेबिनार में जलवायु परिवर्तन से उबरने के वैश्विक प्रयासों को ‘‘उत्साहजनक खबर’’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्साहजनक खबर है: जापान और कोरिया गणराज्य समेत कुल 110 देशों ने 2050 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य करने का संकल्प लिया है। चीन ने कहा है कि वह 2060 तक ऐसा करेगा। सौर ऊर्जा को लेकर भारत का नेतृत्व और उद्योगों द्वारा इस ऊर्जा को अपनाया जाना इस बात पर भरोसा करने का एक कारण देता है कि हम जलवायु संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India's leadership on solar energy gives confidence that climate goals can be achieved: United Nations

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे