लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के दबाव के बावजूद रूस से मिसाइल प्रणालियों की खरीद से पीछे नहीं हटेगा भारत

By भाषा | Updated: June 9, 2018 02:20 IST

रूस में भारत के राजदूत पंकज शरण ने कहा कि रूस के साथ अपने सभी सैन्य व प्रौद्योगिकी सहयोग को लेकर प्रतिबद्ध है। 

Open in App

मास्को, 9 जून: भारत ने दोहराया है कि अमेरिकी दबाव के बावजूद वह रूस से एस -400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों की खरीद से पीछे नहीं हटेगा।  रूस में भारत के राजदूत पंकज शरण ने यहां यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत , रूस के साथ अपने सभी सैन्य व प्रौद्योगिकी सहयोग को लेकर प्रतिबद्ध है। यहां की सरकारी संवाद समिति तास के साथ साक्षात्कार में शरण ने कहा कि भारत एस 400 की खरीद से पीछे नहीं हटेगा। शरण को हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा उप सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने सोची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में भी सैन्य - प्रौद्योगिकी सहयोग पर चर्चा हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति पुतिन के बीच सालाना द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन अक्तूबर में नयी दिल्ली में हो सकता है। 

पीएम मोदी के बाद CM देवेंद्र फडणीस को माओवादियों ने दी धमकी, गृह मंत्रालय ने किया खुलासाउल्लेखनीय है कि भारत की रूस से अपनी वायु सेना के लिए एस-400 ट्रायंफ वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली खरीदने की योजना है। भारत चाहता है कि रूस के साथ उसके रक्षा क्षेत्र के रिश्तों को अमेरिका के कड़े सीएएटीएसए कानून से छूट मिले। भारत अगले महीने वाशिंगटन में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक में इस मुद्दे को उठा सकता है।शरण ने कहा कि भारत व रूस परमाणु ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में तीसरे देशों में मिलकर काम कर सकते हैं और इसको लेकर बातचीत अभी शुरुआती चरण में है।भारत ने असैन्य परमाणु सहयोग के लिए बांग्लादेश के साथ समझौता किया है जिसके तहत वह रूसी प्रौद्योगिकी से बनने वाले रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए विशेषज्ञता व परियोजना समर्थन देगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :रूसअमेरिकारक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट