लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको में अवैध रूप से घुस रहे थे भारतीय, 311 को भारत भेजा गया, राष्ट्रपति ट्रम्प ने दी थी चेतावनी

By भाषा | Updated: October 17, 2019 13:43 IST

मेक्सिको के नेशनल माइग्रेशन इंस्टीट्यूट (आईएनएम) की ओर से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जो भारतीय नागरिक देश में नियमित रूप से ठहरने की शर्त को पूरा नहीं कर रहे थे उन्हें टोलुबा सिटी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बोइंग 747 से नयी दिल्ली भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जून में यह चेतावनी दी थी।मेक्सिको अपनी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने और प्रवासियों को वापस भेजने की अपनी नीति को विस्तार देने पर सहमत हुआ है।

अमेरिका से बढ़ते दबाव के बाद अपनी सीमा में अवैध रूप से घुसने वाले लोगों पर लगाम लगाने के प्रयास के तहत मेक्सिको के आव्रजन अधिकारियों ने पहली बार देश के विभिन्न हिस्सों से 311 भारतीयों को स्वदेश भेजा है। इनमें एक महिला भी शामिल है।

मेक्सिको के नेशनल माइग्रेशन इंस्टीट्यूट (आईएनएम) की ओर से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जो भारतीय नागरिक देश में नियमित रूप से ठहरने की शर्त को पूरा नहीं कर रहे थे उन्हें टोलुबा सिटी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बोइंग 747 से नयी दिल्ली भेज दिया गया।

इसके अनुसार इन लोगों को ओक्साका, बाजा कैलिफोर्निया, वेराक्रूज, चियापास, सोनोरा, मेक्सिको सिटी, डुरांगो और तबास्को राज्यों में आव्रजन अधिकारी के सामने पेश किया गया। मेक्सिको का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जून में यह चेतावनी दी थी कि अगर मेक्सिको ने अपने देश की सीमा से अमेरिका में घुसने वाले लोगों पर लगाम नहीं लगाई तो वह देश से होने वाले सभी आयातों पर सीमा शुल्क लगा देगा।

मेक्सिको अपनी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने और प्रवासियों को वापस भेजने की अपनी नीति को विस्तार देने पर सहमत हुआ है। बयान के अनुसार, ‘‘एशियाई देश के दूतावास के साथ संवाद और समन्वय की वजह से यह संभव हो पाया और उनकी पहचान कर प्रवासी कानून एवं उसके नियमों का सख्त पालन करते हुए उन नागरिकों को उनके देश वापस भेजा जा सका।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा