लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत, पर्ड्यू यूनिवर्सिटी परिसर में मिली लाश

By अंजली चौहान | Updated: January 30, 2024 10:59 IST

अमेरिका के इंडियाना राज्य में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के भारतीय छात्र नील आचार्य की मौत की पुष्टि हो गई है। रविवार को सोशल मीडिया पर उनके लापता होने की खबर दी गई।

Open in App

संयुक्त राज्य अमेरिका के इंडियाना में लापता हुए एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। पर्ड्यू विश्वविद्यालय के जॉन मार्टिंसन ऑनर्स कॉलेज के छात्र नील आचार्य, जो कंप्यूटर विज्ञान में दोहरी पढ़ाई कर रहे हैं, कथित तौर पर रविवार से लापता थे जिसकी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि पर्ड्यू के परिसर में एक कॉलेज छात्र की लाश मिली और बाद में अधिकारियों द्वारा उसकी पहचान नीत आचार्य के रूप में की गई थी।

पीड़ित की मां गौरी आचार्य ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने बेटे को ढूंढने में मदद करने की अपील की, जिसे आखिरी बार एक कैब ड्राइवर ने विश्वविद्यालय परिसर के आसपास देखा था।

मृतक की मां का कहा था कि हमारा बेटा नील आचार्य कल 28 जनवरी (12:30 पूर्वाह्न ईएसटी) से लापता है। वह अमेरिका में पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है। उसे आखिरी बार उबर ड्राइवर ने देखा था जिसने उसे पर्ड्यू विश्वविद्यालय में छोड़ा था। हम किसी भी जानकारी की तलाश कर रहे हैं। अगर आप कुछ जानते हैं तो कृपया हमारी मदद करें।

विश्वविद्यालय की स्वतंत्र मीडिया एजेंसी, पर्ड्यू एक्सपोनेंट के अनुसार, विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग को अंतरिम विभाग प्रमुख क्रिस क्लिफ्टन ने अपने एक छात्र की मौत की खबर दी। नील आचार्य का निधन हो गया है।

गौरतलब है कि उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा, "(द) वाणिज्य दूतावास पर्ड्यू विश्वविद्यालय के अधिकारियों और नील के परिवार के साथ भी संपर्क में है। वाणिज्य दूतावास हर संभव समर्थन और मदद देगा।"

टॅग्स :USभारतहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!