लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के पद्म भूषण सम्मानित स्वदेश चटर्जी को अमेरिका में मिला एक और अवार्ड, नॉर्थ कैरोलिना के गवर्नर ने दिया शीर्ष राजकीय सम्मान

By भाषा | Updated: October 22, 2022 16:16 IST

इस सम्मान के मिलने पर अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि चटर्जी ने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मूल के स्वदेश चटर्जी को अमेरिका में शीर्ष राजकीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। इससे पहले स्वदेश चटर्जी को पद्म भूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। स्वदेश की तारीफ अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने भी की है।

वाशिंगटन: प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी उद्यमी और कार्यकर्ता स्वदेश चटर्जी को अमेरिकी राज्य उत्तरी कैरोलिना के शीर्ष सम्मान से सम्मानित किया गया है। चटर्जी को पिछले तीन दशकों के दौरान अमेरिका और भारत के संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है। 

नॉर्थ कैरोलिना के गवर्नर रे कूपर ने कैरी शहर में शुक्रवार को एक समारोह में 75 वर्षीय चटर्जी को “ऑर्डर ऑफ द लॉन्ग लीफ पाइन” सम्मान से सम्मानित किया। आपको बता दें कि कूपर ने न केवल उत्तरी कैरोलिना के विकास में बल्कि भारत-अमेरिका संबंधों और अमेरिका के सांस्कृतिक परिवेश को समृद्ध करने में उनके योगदान की सराहना की। 

स्वदेश चटर्जी को पहले मिल चुका है पद्म भूषण सम्मान भी

भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा ने कहा कि 2001 में भारत सरकार से पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करने वाले चटर्जी उन महत्वपूर्ण क्षणों के केंद्र में रहे हैं, जिन्होंने भारत और अमेरिका की सरकार के रिश्तों को मजबूत किया है। 

कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के भारतीय-अमेरिकी सदस्य रो खन्ना ने उन्हें अमेरिका में भारतीय समुदाय का एक महान नेता करार दिया। खन्ना ने कहा कि चटर्जी भारतीय अमेरिकी समुदाय के उन पहले लोगों में शामिल हैं जो अमेरिका की राजनीति में आए। 

अमेरिका में भारत के राजदूत ने चटर्जी के बारे में क्या कहा

एक वीडियो संदेश में, अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि चटर्जी ने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए है। 

संधू ने कहा, “चटर्जी इस बात के सटीक उदाहरण हैं कि कैसे प्रवासी भारतीय अमेरिका में भारत की बेहतर समझ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” 

भारत संबंधों के भविष्य के बारे में भी बहुत उत्साहित हूं- बोली स्वदेश चटर्जी

पुरस्कार ग्रहण करने के अवसर पर चटर्जी ने कहा कि उत्तरी कैरोलिना और अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रयासों की बदौलत भारत-अमेरिका संबंध एक लंबा सफर तय कर चुका है। 

उन्होंने कहा, “लेकिन, अभी और भी बहुत सी महत्वपूर्ण चुनौतियां हमारे सामने हैं, क्योंकि पिछले पांच-छह वर्षों में दुनिया काफी बदल गई है।” उन्होंने कहा, “मैं सच में आशावादी हूं और अमेरिका-भारत संबंधों के भविष्य के बारे में भी बहुत उत्साहित हूं।” 

टॅग्स :USAअमेरिकाभारतपद्म भूषण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?