लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल की बच्ची ने जलवायु परिवर्तन के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता

By भाषा | Updated: October 7, 2021 21:48 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, सात अक्टूबर वनों को काटने से रोकने और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने वाली भारतीय मूल की छह वर्षीय बच्ची बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के ''डेली प्वांइट ऑफ लाइट अवार्ड'' के लिए चुना गया।

पुरस्कार जीतने वाली अलीशा गढिया एक जलवायु कार्यकर्ता हैं और वह ब्रिटेन की गैर लाभकारी संस्था 'कूल अर्थ' की एंबेसडर भी हैं और उसने संस्था के लिए 3,000 पाउंड की राशि भी एकत्र की है। इसके अलावा, अलीशा वनों की कटाई को रोकने के लिए आदिवासी समुदायों के साथ भी काम करती हैं।

अलीशा ने कहा, '' पुरस्कार जीतने के बाद मैं बहुत उत्साहित और खुश हूं। मैं पुरस्कार और मुझे पत्र लिखने के लिए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की अभारी हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा कोई पुरस्कार मिलेगा।''

उन्होंने कहा, '' जलवायु परिवर्तन वास्तव में एक बेहद अहम मुद्दा है और मुझे लगता है कि जागरूकता फैलाकर इस समस्या से निपटा जा सकता है। उन सभी का शुक्रिया, जिन्होंने मेरा सहयोग किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल