लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना का जहाज 100 टन चिकित्सकीय ऑक्सीजन लेकर श्रीलंका पहुंचा

By भाषा | Updated: August 22, 2021 21:40 IST

Open in App

भारतीय नौसेना का जहाज ‘शक्ति’ 100 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन लेकर रविवार को श्रीलंका पहुंचा ताकि द्वीपीय राष्ट्र को कोविड-19 महामारी से निपटने में मदद मिल सके। श्रीलंका के बंदरगाह मंत्री रोहित अबेयगुणवर्धने खेप प्राप्त करने के लिए यहां बंदरगाह पर मौजूद थे और कोरोना वायरस महामारी से निपटने में मदद के लिए भारत की सराहना की। भारतीय उच्चयोग ने कहा कि तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की तत्काल आपूर्ति के वास्ते श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा सहायता के लिए व्यक्तिगत अनुरोध के बाद भारतीय नौसैनिक पोत की तैनाती की गई। श्रीलंकाई नौसेना का पोत ‘शक्ति’ भी 40 टन चिकित्सकीय ऑक्सीजन लेकर चेन्नई से कोलंबो के लिए रवाना हुआ। बयान में कहा गया, ‘‘यह एक अनूठी घटना है जब दो ‘शक्ति’ जहाजों ने भारत में दो अलग-अलग बंदरगाहों से एक ही समय में एक ही उद्देश्य के लिए अपनी यात्रा शुरू की।’’ भारत ने महामारी के दौरान समय-समय पर श्रीलंका को सहायता मुहैया करायी है। अप्रैल-मई 2020 में 26 टन के करीब आवश्यक चिकित्सकीय सामग्री उपहार में दी गई थी। भारत ने जनवरी 2021 में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खेप भेजी थी जिसके बाद देश में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। श्रीलंका में हाल के दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हें। स्वास्थ्य प्राधिकारों ने रविवार को बताया कि संक्रमण से 200 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 7,000 से अधिक हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक मरीजों की संख्या बढ़ने से चिकित्सकीय ऑक्सीजन की मांग 30 प्रतिशत बढ़ गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!