लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी समूह ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने की दूसरी वर्षगांठ मनाई

By भाषा | Updated: August 4, 2021 14:03 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार अगस्त संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के दो साल पूरे होने के बीच भारतीय-अमेरिकी नागरिकों के एक समूह ने कहा है कि पिछले दो साल में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों की घटनाओं में 40 प्रतिशत की कमी हुयी है।

‘वर्ल्ड हिंदू काउंसिल ऑफ अमेरिका’ और ‘ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा’ की पहल ‘हिन्दू पॉलिसी रिसर्च एंड एडवोकेसी कलेक्टिव’ ने इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन 29 जुलाई को किया गया था और उसके साथ ही दो सप्ताह तक चलने वाले ‘कश्मीर फारवर्ड’ कार्यक्रम की शुरूआत हुयी।

कैपिटॅल हिल (अमेरिकी संसद भवन परिसर) में आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजकों में प्रवासी कश्मीरी और अफगान समुदायों के सदस्य भी शामिल थे। कार्यक्रम के आयोजन के समय अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन भारत की यात्रा पर थे।

समूह ने एक बयान में कहा कि पिछले दो साल में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की घटनाओं में 40 प्रतिशत की कमी आयी है।

विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कर्मचारियों, गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के पदाधिकारियों और मीडिया जगत के लोगों ने भाग लिया। उन्हें इस क्षेत्र में पाकिस्तान के सैन्य और खुफिया तंत्र द्वारा समर्थित इस्लामी कट्टरपंथियों की बढ़ती उपस्थिति के कारण महसूस किए गए आतंकवाद के हानिकारक प्रभाव की प्रत्यक्ष जानकारी दी गयी।

भारत सरकार ने पिछले सप्ताह संसद में कहा था कि पिछले दो साल में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हिंसा की घटनाओं की संख्या में कमी आयी है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, "आतंकवादी घटनाओं की संख्या में 2019 की अपेक्षा 2020 में 59 प्रतिशत और जून, 2020 तक की इसी अवधि के साथ तुलना में जून, 2021 तक 32 प्रतिशत की कमी आयी है।’’

भारत ने पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त कर दिया और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना