लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी ने गलत जानकारी देकर एक करोड़ डॉलर का ऋण मांगने का आरोप किया स्वीकार

By भाषा | Updated: February 12, 2021 12:21 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 12 फरवरी अमेरिका में एक भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर ने अपने कारोबार के बारे में गलत जानकारी देकर एक करोड़ डॉलर से अधिक का ऋण मांगने का अपराध स्वीकार किया है। उसने लघु कारोबारों की मदद के लिए शुरू किए गए एक कोरोना वायरस राहत कार्यक्रम के तहत इस ऋण का आवेदन किया था।

न्याय मंत्रालय ने बताया कि शशांक राय (30) ने बैंक में गलत जानकारी देने का अपराध बृहस्पतिवार स्वीकार कर लिया।

राय पर 13 मई, 2020 पर ऑनलाइन धोखाधड़ी, बैंक धोखाधड़ी, वित्तीय संस्थान को गलत जानकारी देना और लघु कारोबार प्रशासन (एसबीए) को गलत जानकारी देने के आरोप लगाए गए थे।

राय ने स्वीकार किया कि उसने दो विभिन्न बैंकों से एसबीए के तहत माफ करने योग्य लाखों डॉलर के ऋण का अनुरोध किया था। उसने दावा किया था कि उसके कारोबार से 250 कर्मी वेतन कमा रहे हैं, जबकि इस कथित कारोबार में कोई कर्मी कार्यरत नहीं था।

राय ने पेचैक प्रोटेक्शन प्रोग्राम (पीपीपी) के जरिए कोविड-19 राहत के लिए एसबीए द्वारा दी गई गारंटी के तहत दो अलग-अलग उधारदाताओं से ऋण हासिल करने के लिए दो झूठे दावे किए थे।

राय ने पहले उधारदाता को दी गई अर्जी में एक करोड़ डॉलर का पीपीपी ऋण मांगा था और झूठा दावा किया था कि उसके कारोबार में 250 कर्मी कार्यरत है, जिनका औसत मासिक वेतन 40 लाख डॉलर है।

उसने दूसरी अर्जी में करीब 30 लाख डॉलर का पीपीपी ऋण मांगा था और यह झूठा दावा किया था कि उसके कारोबार में 250 कर्मी कार्यरत है, जिनका औसत सामूहिक मासिक वेतन 12 लाख डॉलर है।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, टेक्सास कार्यबल आयोग ने जांचकर्ताओं को बताया कि राय या उसके कथित कारोबार ‘राय फैमिली एलएलसी’ द्वारा किसी कर्मी को भुगतान किए जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा