लाइव न्यूज़ :

बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए अमेरिका में भारत के राजदूत संधू

By भाषा | Updated: January 21, 2021 09:27 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 21 जनवरी अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत संधू राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

कैपिटल (संसद भवन) में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद बुधवार को संधू ने कहा, ‘‘ हम कई क्षेत्रों में हमारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति बाइडन के प्रशासन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच लोकतंत्र, बहुलवाद और कानून के शासन जैसे साझा मूल्य आने वाले दिनों में एक जीवंत साझेदारी के लिए मजबूत आधार प्रदान करेंगे।

संधू ने कहा, ‘‘ इस रिश्ते को लेकर राष्ट्रपति बाइडन की प्रतिबद्धता में उप राष्ट्रपति और सीनेटर के तौर पर उनका अनुभव पथ प्रदर्शक साबित होगा।’’

कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के मद्देनजर शपथ ग्रहण समारोह में सीमित संख्या में विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था।

संधू ने कहा, ‘‘ अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति को कार्यभार संभालने की शुभकामनाएं दी हैं।

अमेरिका में भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर संधू के समारोह में शामिल होने की तस्वीरें भी साझा कीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल