लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान को पहुंचेगी भारत की मदद, आज 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजेगा भारत

By रुस्तम राणा | Updated: February 22, 2022 14:57 IST

भारत की यह मदद पाकिस्तान के रास्ते से अफगानिस्तान पहुंचेगी। इस खेप को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइसके लिए पाकिस्तान से भारत ने किया था अनुरोधपाकिस्तान ने भारत के अनुरोध को किया था स्वीकार

मानवीय संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान के लोगों की मदद के लिए भारत आज 50000 मीट्रिक टन गेहूं भेजेगा। भारत की यह मदद पाकिस्तान के रास्ते से अफगानिस्तान पहुंचेगी। इस खेप को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पिछले साल नवंबर में भारत ने पाकिस्तान से इस संबंध में अनुरोध किया था।

पाकिस्तान से भारत ने किया था अनुरोध

वहीं पाकिस्तान ने भारत के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। तब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई थी कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान होते हुए भारत द्वारा अफगानिस्तान तक भेजी जाने वाली मानवीय सहायता को मंजूरी दे दी है।

भारत ने पिछले साल अक्टूबर में की थी घोषणा

बता दें कि भारत ने पिछले साल अक्टूबर में अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के रूप में 50,000 टन गेहूं देने की घोषणा की थी और पाकिस्तान से वाघा सीमा के जरिये खाद्यान्न भेजने का अनुरोध किया था। भारत की ये सहायता पाकिस्तान के वाघा बॉर्डर के जरिए अफगानिस्तान को पहुंचेगी। 

इससे पहले कोविड वैक्सीन की भेजी थी मानवीय सहायता

भारत अपने पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान की समय-समय पर मदद करता रहता है। अफगानिस्तान को भारत की मदद लगातार जारी है। इससे पहले भारत ने भुखमरी और दवाओं की कमी से जूझ रहे अफगानिस्‍तान को कोविड वैक्‍सीन (COVID-19 vaccine Covaxin) की 500,000 डोज की मानवीय सहायता भेजी थी।

बता दें अफगानिस्‍तान में तालिबान का शासन स्‍थापित होने के बाद से वहां भारी खद्यान संकट है और लोग अपने बेटे और बेटियों तक को बेचने को मजबूर है। अफगानिस्‍तान में दवाओं की भी भारी कमी है।

टॅग्स :भारतअफगानिस्तानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल