लाइव न्यूज़ :

भारत ग्लोबल क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप के चैंपियंस ग्रुप में हुआ शामिल, जानिए क्या है इसके मायने

By रुस्तम राणा | Updated: July 7, 2023 15:14 IST

संयुक्त राष्ट्र महासचिव (यूएनएसजी) एंटोनियो गुटेरेस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए भारत ग्लोबल क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप (जीसीआरजी) के चैंपियंस ग्रुप में शामिल हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसमूह में शामिल होने का निर्णय भारत के बढ़ते वैश्विक नेतृत्व को दर्शाता है2022 में यूएनएसजी द्वारा की गई थी जीसीआरजी की स्थापना21 जुलाई को निर्धारित है चैंपियंस की बैठक

नई दिल्ली: भारत ग्लोबल क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप के चैंपियंस ग्रुप में शामिल हो गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव (यूएनएसजी) एंटोनियो गुटेरेस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए भारत को ग्लोबल क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप (जीसीआरजी) के चैंपियंस ग्रुप में शामिल किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। 

2022 में यूएनएसजी द्वारा की गई थी जीसीआरजी की स्थापना

खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और वित्त में परस्पर जुड़े संकटों से संबंधित तत्काल और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों को संबोधित करने और वैश्विक प्रतिक्रिया के समन्वय के लिए मार्च 2022 में यूएनएसजी द्वारा जीसीआरजी की स्थापना की गई थी।  जीसीआरजी की देखरेख बांग्लादेश, बारबाडोस, डेनमार्क, जर्मनी, इंडोनेशिया और सेनेगल के राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों से बने चैंपियंस ग्रुप द्वारा की जाती है।

समूह में शामिल होने का निर्णय भारत के बढ़ते वैश्विक नेतृत्व को दर्शाता है

समूह में शामिल होने का निर्णय भारत के बढ़ते वैश्विक नेतृत्व और समकालीन वैश्विक चुनौतियों से निपटने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि भारत की भागीदारी से दुनिया, विशेषकर विकासशील देशों को प्रभावित करने वाले विकासात्मक मुद्दों पर परिणामोन्मुख समाधान खोजने में संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों को और बढ़ावा मिलेगा।

21 जुलाई को निर्धारित है चैंपियंस की बैठक

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा को जीसीआरजी प्रक्रिया के लिए ''शेरपा'' के रूप में नामित किया गया है। चैंपियंस की एक बैठक 21 जुलाई को निर्धारित है।

टॅग्स :UNनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!