लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र की टीम की भारत की मदद कर रही है: शीर्ष अधिकारी

By भाषा | Updated: May 4, 2021 14:16 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, चार मई संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने बताया है कि विश्व निकाय की भारत में मौजूद टीम अधिकारियों की कोविड-19 से निपटने मे मदद कर रही है। साथ में गलत सूचनाओं से निपटने में भी सहयोग दे रही है।

महासचिव के प्रवक्ता स्टेफन दुजार्रिक ने सोमवार को दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत में मौजूद संयुक्त राष्ट्र की टीम महासचिव के ‘सत्यापित’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है जो पिछले साल कोविड-19 महामारी के बीच विश्वस्त सूचना और जीवन रक्षक सलाह देने के लिए शुरू किया गया था।

पिछले वर्ष मई में शुरू किए गए ‘सत्यापित’ अभियान का लक्ष्य है कि सत्यापित और विज्ञान आधारित सामग्री एवं तथ्य आधारित सलाह को बढ़ावा दिया जाए और साझा किया जाए।

दुजार्रिक ने कहा कि भारत में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) राष्ट्रीय टीकाकरण रणनीति में मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा, “ एजेंसी ने संदेशों का कई भाषाओं में अनुवाद कराया है और 16 राज्यों में समुदायों के साथ अपने कार्य को तेज किया है।”

प्रवक्ता ने कहा कि मिथ्य को दूर करने वाली मुहिम और अन्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 2.1 करोड़ लोगों तक पहुंची है और अग्रिम पंक्ति के करीब साढ़े छह लाख कर्मियों को टीकों पर अहम संदेशों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की टीम कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए एवं टीकाकरण की अहमियत बताने के लिए ग्रामीण इलाकों में 1.7 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचने के वास्ते देशभर में सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के साथ मिलकर काम कर रही है।

पिछले हफ्ते यूनिसेफ ने कहा था कि उसने भारत को अहम आपूर्ति भेजी है जिसमें तीन हजार ऑक्सीजन सांद्रक, नैदानिक परीक्षण किट, मेडिकल किट और अन्य उपकरण शामिल हैं।

यूनिसेफ पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र के अस्पतालों के लिए 25 ऑक्सीजन संयंत्रों की खरीद और उन्हें स्थापित करने में मदद कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने एक बयान में कहा था कि यूनिसेफ और उसके साझेदार टीकाकरण को तेज करने और सभी समूहों को समान रूप से टीका मिले, इसके लिए भारत सरकार की मदद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला