लाइव न्यूज़ :

भारत ने बांग्लादेश को 31 एंबुलेंस, 20 टन चिकित्सा उपकरण सौंपे

By भाषा | Updated: August 17, 2021 21:08 IST

Open in App

भारत ने मंगलवार को 31 एम्बुलेंस और 20 टन आवश्यक चिकित्सा उपकरण बांग्लादेश को सौंपे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष मार्च में अपनी ढाका यात्रा के दौरान बांग्लादेश को कोविड-19 महामारी से निपटने के वास्ते चिकित्सा मदद देने की घोषणा की थी जिसके तहत भारत ने मदद की पहली किश्त के रूप में लगभग 20 टन आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ 31 एंबुलेंस पड़ोसी देश को सौंपी। बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमेन ने राजधानी ढाका में एक समारोह में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी से खेप प्राप्त करते हुए कहा, ‘‘जब भी हम गंभीर समस्याओं में होते हैं, तो वह भारत ही है जो हमारी मदद के लिए आगे आता है।’’ चिकित्सा उपकरणों में ऑक्सीजन नेजल कैनुला, ऑक्सीजन फेस मास्क, ऑक्सीजन फ्लो मीटर, पल्स ऑक्सीमीटर डिवाइस, हाई फ्लो नेजल कैनुला, 10 लीटर क्षमता के तरल चिकित्सा ऑक्सीजन सिलेंडर, 45 लीटर क्षमता के एलएमओ सिलेंडर, थर्मामीटर आदि शामिल हैं। मोमेन ने कहा, ‘‘बांग्लादेश और भारत महामारी के प्रकोप के बाद से साझेदारी में काम कर रहे हैं।’’ मोदी ने घोषणा की थी कि भारत बांग्लादेश को 109 जीवन रक्षक एम्बुलेंस प्रदान करेगा। अधिकारियों ने कहा कि यह आपूर्ति उनकी प्रतिबद्धता का हिस्सा थी।दोराईस्वामी ने कहा कि आंतरिक संकट समाप्त होते ही भारत विदेशों में अपनी टीके की आपूर्ति फिर से शुरू कर देगा और बांग्लादेश को नई दिल्ली के ‘‘प्राथमिक भागीदार’’ के रूप में प्रतिबद्धता के अनुसार टीके मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अपने सबसे करीबी पड़ोसियों, विशेष रूप से बांग्लादेश के साथ हमारी सबसे बेहतर साझेदारी है और हम इसे प्राथमिकता देना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट