लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine Crisis: भारतीय छात्र की मौत के बाद विदेश मंत्रालय ने रूस, यूक्रेन के राजदूतों को किया तलब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2022 17:03 IST

खारकीव में मरने वाला नवीन कर्नाटक का रहने वाला था और उसकी उम्र महज 21 साल की थी। कर्नाटक मुख्‍यमंत्री बरवराज बोम्मई ने दिवंगत छात्र के परिजनों को सांत्‍वना देने के लिए उसके परिजनों से बात की है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार ने नवीन के परिजनों की दी सांत्वनाकुछ खरीदने के लिए पास की दुकान पर गया था नवीन

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन के खारकीव में भारतीय छात्र नवीन की मौत हो जाने के बाद विदेश मंत्रालय सख्त हो गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय में युद्ध में आमना-सामना कर रहे रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया है। मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा था, गंभीर दुख के साथ, हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खार्किव में एक भारतीय छात्र की गोलाबारी में जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है।

कर्नाटक सरकार ने नवीन के परिजनों की दी सांत्वना

खारकीव में मरने वाला नवीन कर्नाटक का रहने वाला था और उसकी उम्र महज 21 साल की थी। कर्नाटक मुख्‍यमंत्री बरवराज बोम्मई ने दिवंगत छात्र के परिजनों को सांत्‍वना देने के लिए उसके परिजनों से बात की है। नवीन शेखरप्पा ने मरने से पहले अपने पिता से बात की थी। नवीन का पार्थिव शरीर भारत वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि इस मामले में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।

कुछ खरीदने के लिए पास की दुकान पर गया था नवीन

कर्नाटक सरकार ने जानकारी दी कि नवीन चालगेरी, हावेरी का रहने वाला था। वह खारकीव में कुछ खरीदने के लिए पास की दुकान पर गया था। बाद में उसके दोस्त को एक स्थानीय अधिकारी का फोन आया कि नवीन की मौत हो गई है। नवीन ने दो दिन पहले ही वीडियो कॉल पर अपने परिजनों से बातचीत की थी। यह नवीन की अपने घरवालों से आखिरी बातचीत थी।

अब तक सैकड़ों लोगों की मौत, लाखों लोगों ने छोड़ा देश

मालूम हो कि रूसी सेना के हमले से यूक्रेन की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। अब तक यूक्रेन में 352 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। लाखों लोग खासकर महिलाएं, बूढ़े और बच्चे यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं। जबकि युवा पुरुष रूस की सेना के खिलाफ हथियार उठाने के लिए देश में ही मौजूद हैं। रूस पर पश्चिमी देशों के द्वारा कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।   

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद