Russia Ukraine Crisis: भारतीय छात्र की मौत के बाद विदेश मंत्रालय ने रूस, यूक्रेन के राजदूतों को किया तलब
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2022 17:03 IST2022-03-01T17:03:15+5:302022-03-01T17:03:15+5:30
खारकीव में मरने वाला नवीन कर्नाटक का रहने वाला था और उसकी उम्र महज 21 साल की थी। कर्नाटक मुख्यमंत्री बरवराज बोम्मई ने दिवंगत छात्र के परिजनों को सांत्वना देने के लिए उसके परिजनों से बात की है।

Russia Ukraine Crisis: भारतीय छात्र की मौत के बाद विदेश मंत्रालय ने रूस, यूक्रेन के राजदूतों को किया तलब
Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन के खारकीव में भारतीय छात्र नवीन की मौत हो जाने के बाद विदेश मंत्रालय सख्त हो गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय में युद्ध में आमना-सामना कर रहे रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया है। मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा था, गंभीर दुख के साथ, हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खार्किव में एक भारतीय छात्र की गोलाबारी में जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है।
कर्नाटक सरकार ने नवीन के परिजनों की दी सांत्वना
खारकीव में मरने वाला नवीन कर्नाटक का रहने वाला था और उसकी उम्र महज 21 साल की थी। कर्नाटक मुख्यमंत्री बरवराज बोम्मई ने दिवंगत छात्र के परिजनों को सांत्वना देने के लिए उसके परिजनों से बात की है। नवीन शेखरप्पा ने मरने से पहले अपने पिता से बात की थी। नवीन का पार्थिव शरीर भारत वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि इस मामले में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।
कुछ खरीदने के लिए पास की दुकान पर गया था नवीन
कर्नाटक सरकार ने जानकारी दी कि नवीन चालगेरी, हावेरी का रहने वाला था। वह खारकीव में कुछ खरीदने के लिए पास की दुकान पर गया था। बाद में उसके दोस्त को एक स्थानीय अधिकारी का फोन आया कि नवीन की मौत हो गई है। नवीन ने दो दिन पहले ही वीडियो कॉल पर अपने परिजनों से बातचीत की थी। यह नवीन की अपने घरवालों से आखिरी बातचीत थी।
We have confirmed from MEA the unfortunate demise of Naveen Shekharappa in #Ukraine. He was from Chalageri, Haveri; had left for a nearby store to buy something. Later his friend got a call from a local official that he (Naveen) has died: Manoj Rajan, Commissioner, Karnataka SDMA pic.twitter.com/S9iEyYzrx8
— ANI (@ANI) March 1, 2022
अब तक सैकड़ों लोगों की मौत, लाखों लोगों ने छोड़ा देश
मालूम हो कि रूसी सेना के हमले से यूक्रेन की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। अब तक यूक्रेन में 352 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। लाखों लोग खासकर महिलाएं, बूढ़े और बच्चे यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं। जबकि युवा पुरुष रूस की सेना के खिलाफ हथियार उठाने के लिए देश में ही मौजूद हैं। रूस पर पश्चिमी देशों के द्वारा कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।