लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में जुमे की नमाज पर एकत्र हुई भीड़, तो पाकिस्तानी धर्म गुरु पर तीसरी बार पाबंदी उल्लंघन करने के आरोप में दर्ज हुआ मामला

By भाषा | Updated: April 19, 2020 15:48 IST

एक पुलिस अधिकारी ने डॉन अखबार को बताया कि सरकारी पाबंदी के खिलाफ जाकर भीड़ जमा करने के जुर्म में मौलाना पर केस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयह तीसरी बार है कि उनके खिलाफ एक ही अपराध के लिए मामला दर्ज किया गया है।पाकिस्तानी धर्म गुरु लगातार कानून को तोड़ रहा है, लेकिन मुकदमा होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये उठाये गये कदम के तहत जुमे की नमाज पर लगी सरकारी पाबंदी का उल्लंघन करने पर एक मशहूर धर्म गुरु के खिलाफ तीसरी बार मामला दर्ज किया गया है। इस्लामाबाद पुलिस ने शनिवार को लाल मस्जिद के मौलाना अब्दुल अजीज के खिलाफ शुक्रवार को मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए लोगों के इकट्ठा होने पर मामला दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी ने डॉन अखबार को बताया कि यह नया मामला पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी) और हथियार अध्यादेश की संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है।

इस्लामाबाद प्रशासन अजीज की प्रत्यक्ष चुनौती से जूझ रहा है क्योंकि उन्होंने न केवल हर नमाज पर लोगों को इकट्ठा किया बल्कि ऑनलाइन पोस्ट में दावा किया है कि वह सामूहिक नमाज की अगुवाई करेंगे। यह तीसरी बार है कि उनके खिलाफ एक ही अपराध के लिए मामला दर्ज किया गया है लेकिन उन्हें अबतक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

डॉन अखबार ने पुलिस के हवाले से बताया कि पिछले तीन सप्ताह के दौरान उनके खिलाफ दो मामले दर्ज किये गये थे। पाकिस्तान ने मस्जिदों में लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी है। अधिकारी ने कहा कि मौलाना और उनके साथियों को लोगों को पाबंदियों का उल्लंघन करने से रोकने को कहा गया था लेकिन उन्होंने उसकी अनदेखी की। मस्जिद में तकरीबन 200 से 300 लोग जुटे थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक