अमेरिका ने की यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता की घोषणा, जानें पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Published: April 25, 2022 10:07 AM2022-04-25T10:07:49+5:302022-04-25T10:23:45+5:30

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने यूक्रेन दौरान राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की।

In Kyiv Antony Blinken and Lloyd Austin announce aid, diplomatic surge | अमेरिका ने की यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता की घोषणा, जानें पूरा मामला

अमेरिका ने की यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता की घोषणा, जानें पूरा मामला

Highlightsअमेरिका ने यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता की घोषणा की। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की।

वॉशिंगटन:अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की यूक्रेन यात्रा के बाद अमेरिका ने यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता और राजनयिक समर्थन की घोषणा की है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, ब्लिंकन और ऑस्टिन कीव की यात्रा को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था। वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों की रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद यह पहली यात्रा है। 

दोनों नेताओं ने इस दौरान राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनके सलाहकारों से मुलाकात कर कहा अमेरिका विदेशी सैन्य वित्तपोषण से 30 करोड़ डॉलर से अधिक की मदद प्रदान करेगा और 16.5 करोड़ डॉलर के गोला-बारूद की बिक्री को भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जल्द ही यूक्रेन में राजदूत के रूप में अपने उम्मीदवार की घोषणा करेंगे और युद्ध से पहले यूक्रेन छोड़ने वाले अमेरिकी राजनयिक आगामी सप्ताह में देश लौटना शुरू कर देंगे। कीव में अमेरिकी दूतावास फिलहाल बंद रहेगा।

जेलेंस्की ने शनिवार को घोषणा की थी कि वह रविवार को कीव में अमेरिकी अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे, लेकिन बाइडन प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की थी और संभावित यात्रा के विवरण पर चर्चा करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, यात्रा की तैयारी एक सप्ताह से अधिक समय से चल रही थी। ऑस्टिन और ब्लिंकन के साथ पोलैंड की यात्रा करने वाले पत्रकारों को यात्रा समाप्त होने तक इस मामले पर खबर देने से मना किया गया था। ये पत्रकार दोनों मंत्रियों के साथ यूक्रेन भी नहीं गए थे, प्रतिनिधिमंडल के लौटने तक ये दक्षिण-पूर्व पोलैंड में ही रुके थे। 

इसके लिए विदेश मंत्रालय और पेंटागन के अधिकारियों ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था। ऑस्टिन और ब्लिंकन ने यूक्रेन और 15 सहयोगी और साझेदार देशों के लिए विदेशी सैन्य वित्तपोषण के रूप में कुल 71.3 करोड़ डॉलर की मदद की घोषणा की है। इनमें से करीब 32.2 करोड़ डॉलर की राशि यूक्रेन के लिए निर्दिष्ट की गई है। मुलाकात से पहले जेलेंस्की ने कहा था कि वह अमेरिका से हथियारों और सुरक्षा दोनों की गारंटी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, "आप आज हमारे पास खाली हाथ नहीं आ सकते और हम केवल किसी तरह के मामूली तोहफे की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, हमें कुछ निश्चित चीजें और निश्चित हथियार चाहिए।" बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद युद्ध के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: In Kyiv Antony Blinken and Lloyd Austin announce aid, diplomatic surge

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे