लाइव न्यूज़ :

इराक में मोसुल के पास टिगरिस नदी में नाव डूबने से 92 की मौत, नवरोज मनाने जा रहे थे लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2019 07:48 IST

नवरोज कुर्द नववर्ष तथा वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। माना जा रहा है कि करीब 150 लोग नाव में सवार थे और ऐसे में अभी भी करीब 60 लोग लापता हैं।

Open in App

इराक में मोसुल शहर के करीब टिगरिस नदी में नौका डूबने से मरने वालों की संख्या 92 हो गई है। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैप अल बद्र के अनुसार इसमें कम से कम 12 बच्चे भी हैं। नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे जो कुर्द नववर्ष मना रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। माना जा रहा है कि करीब 150 लोग नाव में सवार थे और ऐसे में अभी भी करीब 60 लोग लापता हैं।

उत्तरी नाइनवेह प्रांत में नागरिक सुरक्षा के प्रमुख कर्नल हुसाम खलील ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को तब हुई हुई जब बड़ी संख्या में लोग नवरोज मनाने के लिये बाहर निकले थे। नवरोज कुर्द नववर्ष तथा वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल बद्र ने कहा कि खोज अभियान अब भी जारी है। खलील ने कहा तकनीकी समस्याओं की वजह से नौका पलटी। 

यह नाव दरअसल नदी के एक किनारे से लोगों को एक छोटे द्वीप उम्म-अल-रब्बीन लेकर जा रही है। सीएनएन के अनुसार इस दुर्घटना में बचे ओमतिर ताजुद्दीन ने बताया, 'मेरा परिवार खुश था और नवरोज मनाने की तैयारी में लगा था।' ओमरित इस दुर्घटना में अपनी मां को खो बैठे। 

इस बीच बचाव का काम लगातार जारी है और कई शवों को नदी से बाहर निकाला गया है। अधिकारियों के अनुसार नाव में क्षमता से दोगुने लोग सवार थे।

(पीटीआई इनपुट भी)

टॅग्स :इराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

कारोबारराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ से बेफ्रिक भारत?, अगस्त में अब तक रूस से प्रतिदिन 20 लाख बैरल तेल खरीदा, पीएम मोदी ने दे रहे अमेरिका को झटका

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल