लाइव न्यूज़ :

इराक में नए सिरे से शुरू हुए प्रदर्शनों में 42 लोगों की मौत, सरकारी कार्यालयों पर हमला

By भाषा | Updated: October 26, 2019 09:13 IST

इससे पहले अक्टूबर की शुरुआत में हुए प्रदर्शनों में 150 से अधिक लोग मारे गए थे।

Open in App

इराक में सरकार के खिलाफ नए सिरे से शुरू हुए प्रदर्शनों में शुक्रवार को 42 लोग मारे गए। निगरानी समूह और सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले अक्टूबर की शुरुआत में हुए प्रदर्शनों में 150 से अधिक लोग मारे गए थे। इसबीच इराक के सर्वोच्च शिया संगठन के अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र सहित कई संस्थाओं ने संयम रखने की अपील की है।

इससे पहले गुरुवार शाम स्थिति शांतिपूर्ण थी, जब प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों को फूल देते नजर आए। लेकिन शुक्रवार शाम तक प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 42 लोगों की जान चली गई। इनमें से आधे लोगों ने सशस्त्र गुटों या सरकारी निकायों के मुख्यालयों पर हमला किया था।

सुरक्षा सूत्रों ने ‘एएफपी’ को बताया कि केवल दिवनियाह में ही 12 लोग मारे गए, जिन्होंने बद्र संगठन के मुख्यालय पर हमला किया था। वहीं निगरानी समूह ने बताया कि राजधानी और चार दक्षिणी प्रांत में आंसू गैस के गोलों या गोली लगने से 30 लोगों की जान चली गई। इराकी संसद में शनिवार को प्रदर्शन पर चर्चा होगी।

टॅग्स :इराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

कारोबारराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ से बेफ्रिक भारत?, अगस्त में अब तक रूस से प्रतिदिन 20 लाख बैरल तेल खरीदा, पीएम मोदी ने दे रहे अमेरिका को झटका

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल