लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में आईसीयू में भर्ती होने वाले संक्रमितों की संख्या बढ़ी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 19:21 IST

Open in App

बर्लिन, एक दिसंबर (एपी) जर्मनी में अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती होने वाले कोविड-19 मरीजों की संख्या में इजाफे के बीच ''इंटेनसिव केयर एसोसिएशन'' ने तत्काल राष्ट्रीय स्तर के प्रतिबंध लागू करने का आह्वान किया है। साथ ही चेताया कि क्रिसमस से पहले ऐसे कोविड-19 मरीजों की संख्या उच्च स्तर पर पहुंच जाएगी, जिन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करने की आवश्यकता होगी।

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हालिया वृद्धि को ध्यान में रखते हुए जर्मनी की सरकार वायरस की रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार को नये उपायों पर निर्णय ले सकती है। नामित चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने कहा कि वह अगले साल प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कोविड-रोधी टीका लगवाना अनिवार्य करने के प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

एसोसिएशन ने बुधवार को कहा कि क्रिसमस से पहले 6,000 से अधिक कोविड-19 मरीजों को आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत पड़ सकती है। इसने कहा कि केवल पिछले सप्ताह ही 2,300 से अधिक नए मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया गया।

एसोसिएशन ने बूस्टर खुराक समेत प्रतिदिन कम से कम 10 लाख टीके लगाने का आह्वान किया है। हालांकि, जर्मनी में हालिया दिनों में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है लेकिन अभी भी पिछले सप्ताह के दौरान प्रतिदिन औसतन 6,60,000 खुराक दी गईं।

जर्मनी में बुधवार को कोविड-19 के 446 मरीजों की मौत हो गई, जोकि फरवरी के बाद एक दिन में सर्वाधिक संख्या है। देश में इस घातक वायरस के कारण अब तक 1,01,790 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते