लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के पिघलते ग्लेशियर से मिले इंदिरा गांधी की चुनावी विजय की सुर्खियों वाले भारतीय अखबार

By भाषा | Updated: July 15, 2020 16:14 IST

फ्रांसीसी बोसन्स ग्लेशियरों से 1966 में इंदिरा गांधी की चुनावी विजय की सुर्खियों वाले भारतीय अखबार मिले हैं। इस स्थान पर उसी साल एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांसीसी बोसन्स ग्लेशियरों से 1966 में इंदिरा गांधी की चुनावी विजय की सुर्खियों वाले भारतीय अखबार मिले हैं।इस स्थान पर उसी साल एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

लंदन: पश्चिमी यूरोप में मों ब्लां पर्वत श्रृंखला पर फ्रांसीसी बोसन्स ग्लेशियरों से 1966 में इंदिरा गांधी की चुनावी विजय की सुर्खियों वाले भारतीय अखबार मिले हैं। इस स्थान पर उसी साल एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। फ्रांस के एक अखबार के अनुसार 24 जनवरी, 1966 को यूरोप की सर्वोच्च पर्वत श्रृंखला में एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसके मलबे में से ‘नेशनल हेराल्ड’ और ‘इकनोमिक टाइम्स’ समेत करीब एक भारतीय अखबारों की प्रतियां मिली हैं। फ्रांसीसी रिसॉर्ट शामोनी से भी ऊपर, 1350 मीटर की ऊंचाई पर एक कैफे-रेस्तरां चलाने वाले तिमोथी मोतीन को यह अखबार मिला। 

उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी, 1966 को यूरोप की सर्वोच्च पर्वत श्रृंखला में एअर इंडिया का जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, उसमें भारतीय परमाणु परियोजना की परिकल्पना करने वाले वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा भी सवार थे। ब्रिटेन के ‘द गार्डियन’ अखबार और अन्य एजेंसियों ने स्थानीय फ्रांसीसी अखबार ‘ली डाउपिन लिबेरे’ को टिमोथी द्वारा दी गयी जानकारी के हवाले से लिखा ‘‘वे अभी सूख रहे हैं लेकिन बहुत अच्छी स्थिति में हैं। आप उन्हें पढ़ सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह असामान्य बात नहीं है। जब भी हम दोस्तों के साथ ग्लेशियर पर घूमते हैं तो हमें दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिलता है। 

आपको अनुभव से समझ में आ जाता है कि कहां पर चीजें हैं।’’ एअर इंडिया बोइंग 707 विमान हवाई यातायात नियंत्रण से संबंधित किसी संवादहीनता की वजह से पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें उस पर सवार चालक दल के सदस्यों समेत सभी 177 लोग मारे गये थे। मोटिन का कैफै बोसन ग्लेशियर से करीब 45 मिनट की पैदल दूरी पर है। मोटिन ने कहा कि उन्हें किस्मत से अखबार मिल गये क्योंकि जिस बर्फ में वह करीब छह दशक से दबे हुए थे, वह शायद हाल ही में पिघलनी शुरू हुई थी। 

उन्होंने कहा कि ये अखबार सूखने के बाद दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे के उस संग्रह का हिस्सा बन जाएंगे जिसे मोटिन ने अपने कैफे में आनेजाने वाले लोगों के लिए सजा रखा है। एअर इंडिया के विमान की इस दुर्घटना से संबंधित अनेक चीजें 2012 से मिलनी शुरू हुई थीं। 2012 में राजनयिक डाक का एक थैला मिला था जिसमें ‘भारत सरकार की सेवा में, राजनयिक डाक, विदेश मंत्रालय’ की मुहर लगी थी। एक साल बाद एक फ्रांसीसी पर्वतारोही को धातु का एक डिब्बा मिला जिस पर एअर इंडिया का लोगो था और उसमें 117,000 से लेकर 230,000 ब्रिटिश पाउंड कीमत के पन्ने, नीलम और माणिक्य थे। इस इलाके में 2017 में मानव अवशेष भी मिले जिन्हें 1966 के दुर्घटनाग्रस्त विमान या 1950 में इलाके में दुर्घटना का शिकार हुए एक अन्य भारतीय विमान ‘मालाबार प्रिंसेस’ से संबंधित माना जा रहा है

टॅग्स :इंदिरा गाँधीफ़्रांसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल