लाइव न्यूज़ :

यूएनजीए संबोधन में प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर पाकिस्तान के दृष्टिकोण को रेखांकित करेंगे इमरान खान

By भाषा | Updated: September 20, 2021 22:25 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 20 सितंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस सप्ताह के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने नीतिगत संबोधन में प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों, विशेष रूप से कश्मीर तथा अफगानिस्तान की स्थिति पर पाकिस्तान के दृष्टिकोण को रेखांकित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विदेश कार्यालय ने सोमवार को यहां कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का 76वां वार्षिक सत्र मंगलवार से न्यूयॉर्क में शुरू होने वाला है और खान वीडियो लिंक के जरिए विश्व निकाय को संबोधित करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने कहा कि यूएनजीए में देश की प्राथमिकताओं में कश्मीर के बारे में चिंताओं को उजागर करना और अफगानिस्तान के लिए एक रणनीति तैयार करना शामिल है कि कैसे स्थिरता, शांति, सुलह और अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार को सुनिश्चित किया जाए।

अकरम ने कहा, ''हम चाहते हैं कि दुनिया इस स्थिति से शांति और सुरक्षा के लिए उत्पन्न खतरे का एहसास करे।''

विदेश कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री खान कश्मीर में कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन के बारे में बात करेंगे। पाकिस्तान का दावा है कि उसने हाल ही में इस संबंध में एक डोजियर में प्रलेखित किया गया है, जिसे संयुक्त राष्ट्र के साथ साझा किया जा चुका है।

भारत ने पाकिस्तान से कई बार कह चुका है कि जम्मू और कश्मीर हमेशा से देश का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा बना रहेगा। भारत ने पाकिस्तान को वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत विरोधी सभी प्रचार को रोकने की भी सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील