लाइव न्यूज़ :

इमरान खान की तीसरी शादी पर भी संकट! बुशरा लौटीं अपने घर, कुत्ते को लेकर हुआ विवाद

By भारती द्विवेदी | Updated: April 25, 2018 13:56 IST

बुशरा के घर छोड़ने के पीछे एक वजह ये बताई जा रही हैं कि बुशरा की पहली शादी का बेटा इमरान के बानी गाला वाले घर में जरूरत से ज्यादा देर तक मौजूद रहता था।

Open in App

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष और पूर्व किक्रेट इमरान खान और उनकी तीसरी बीवी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इमरान की तीसरी बीवी बुशरा मानेका के बीच कुत्ते को लेकर विवाद शुरू हुआ हैं। जिसकी वजह से बुशरा घर छोड़कर चली गई हैं।

टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद की खबर के अनुसार इमरान खान के पालतू कुत्तों को बुशरा ने घर दूर भिजवा दिया था। अब वो कुत्ते फिर से वापस आ गए हैं और घर के आस-पास घूमते हुए देख जा रहे हैं। हालांकि इमरान खान ने 'शेरू' को घर से बाहर निकालने वाली खबर को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि कुछ साल पहले ही उसकी मौत हो गई है। 

हालांकि बुशरा के घर छोड़ने के पीछे एक और वजह भी बताई जा रही हैं। बुशरा की पहली शादी का बेटा इमरान के बानी गाला वाले घर में जरूरत से ज्यादा देर तक मौजूद रहता था। जिसकी वजह इमरान खान नाराज थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शादी से पहले बुशरा के परिवार से कोई भी बहुत लंबे वक्त तक बानी गाला वाले घर में नहीं रुका था। कहा जा रहा था कि इमरान खान की बहनें उनकी तीसरी शादी से खुश नहीं थीं। इमरान खान की बहनें उनके साथ बानी गाला वाले घर में ही रहती हैं। वह उस घर की देखरेख में सक्रिय भूमिका भी निभाती हैं। जिससे बुशरा को आपत्ति है।

इमरान खान की दूसरी पत्नी बीबीसी की पूर्व पत्रकार रेहम खान थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेहम भी इमरान खान की इसी जिद का शिकार हो गईं थीं क्योंकि शादी के बाद रेहम के बेटे ने इमरान के घर में रहना शुरू कर दिया था।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी