लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने इस्लामिक देशों के सम्मलेन में कहा- 9/11 के पहले 80 प्रतिशत आतंकवादी गैर मुस्लिम थे

By विकास कुमार | Updated: June 9, 2019 14:38 IST

इमरान खान ने ओआइसी की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि अगर कोई पैगम्बर मोहम्मद की आलोचना करता है तो यह हमारी नाकामी है. इस मौके पर उन्होंने पश्चिमी देशों को भी जम कर कोसा.

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान ने ओआइसी की भी आलोचना की. मक्का में चल रहे ओआइसी(आर्गेनाईजेशन ऑफ़ इस्लामिक कन्ट्रीज) के 14 वें सम्मलेन में इमरान खान शिरकत कर रहे थे.

मक्का में चल रहे ओआइसी(आर्गेनाईजेशन ऑफ़ इस्लामिक कन्ट्रीज) के 14 वें सम्मलेन में इमरान खान ने कहा है कि अमेरिका में हुए 9/11 आतंकवादी हमले के पहले 80 प्रतिशत आतंकवादी गैर मुस्लिम होते थे. उन्होंने कहा कि भारत प्रशासित कश्मीर और फिलिस्तीन के आजादी के संघर्ष को दहशतगर्दी से नहीं जोड़ा जा सकता है. 

इमरान खान ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए आगे कहा कि 9/11 के हमले के बाद कश्मीर और फिलिस्तीन की आजादी के संघर्ष को दहशतगर्दी से जोड़ दिया गया. इसके पहले 80 प्रतिशत से ज्यादा आतंकी गैर मुस्लिम थे. 

LTTE का किया ज़िक्र 

उन्होंने आगे कहा कि तमिल छापामारों को हिन्दू मजहब से नहीं जोड़ा गया क्योंकि वो भी एक राजनीतिक लड़ाई थी. इमरान खान ने ओआइसी की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि अगर कोई पैगम्बर मोहम्मद की आलोचना करता है तो यह हमारी नाकामी है. 

इस मौके पर उन्होंने पश्चिमी देशों को भी जम कर कोसा. उन्होंने कहा कि ये देश आज तक इस्लाम की गलत छवि को पेश करते हैं. हाल के दिनों में आर्थिक मुद्दे पर घिरे इमरान खान का इस भाषण के लिए पाकिस्तानी मीडिया तारीफों के पूल बांध रहा है. 

ओआइसी की तरफ से हाल ही में कश्मीर को लेकर एक बयान आया था जिसमें भारत को कश्मीर के लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा करने की नसीहत दी गई थी. हालांकि, भारत ने इस बयान को खारिज कर दिया था और इसे अपना आंतरिक मामला बताया था. 

टॅग्स :इमरान खानसऊदी अरबइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल