लाइव न्यूज़ :

इमरान खान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी को बुलाना चाहती है पार्टी, लेकिन ये है बड़ी अड़चन!

By भाषा | Updated: August 2, 2018 02:14 IST

इमरान की पार्टी ने शपथ-ग्रहण में मोदी और अन्य विदेशी नेताओं को बुलाने पर मांगे सुझाव। विदेश कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि विदेशी नेताओं को शपथ-ग्रहण समारोह में बुलाना एक संवेदनशील मुद्दा है और सारे पहलुओं पर विचार करने की जरूरत है। 

Open in App

इस्लामाबाद, 2 अगस्तः पाकिस्तान के संसदीय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के एक शीर्ष नेता ने आज कहा कि पार्टी ने विदेश कार्यालय से पूछा है कि क्या भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को इमरान खान के शपथ-ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जा सकता है। इमरान (65) की अगुवाई वाली पीटीआई 25 जुलाई को पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली के लिए हुए चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है और वह अपनी सहयोगी पार्टियों और निर्दलीय सांसदों के समर्थन से सरकार बना सकती है। 

पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा कि पार्टी बॉलीवुड स्टार आमिर खान और क्रिकेटरों कपिल देव एवं सुनील गावस्कर को शपथ-ग्रहण समारोह के लिए पहले ही आमंत्रित कर चुकी है। डॉन न्यूज टीवी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि पीटीआई के वरिष्ठ नेताओं - शिरीन मजारी और शफकत महमूद - ने विदेश सचिव तहमीना जनजूआ से मुलाकात की और जानना चाहा कि शपथ-ग्रहण समारोह में काफी कम दिन बचे होने के मद्देनजर किन विदेशी नेताओं को इस कार्यक्रम में बुलाने की गुंजाइश है। 

सूत्रों ने बताया कि पीटीआई के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के सदस्य देशों और चीन एवं तुर्की के शासन प्रमुखों को शपथ-ग्रहण समारोह में बुलाने की अपनी इच्छा विदेश कार्यालय को बताई और इस पर उसके सुझाव मांगे। चैनल ने सूत्रों के हवाले से कहा कि विदेश कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि विदेशी नेताओं को शपथ-ग्रहण समारोह में बुलाना एक संवेदनशील मुद्दा है और सारे पहलुओं पर विचार करने की जरूरत है। 

दि डॉन ने कहा, ‘‘विदेश कार्यालय की शुरुआती दलीलों से लगा कि विदेश कार्यालय मानता है कि यदि भारतीय प्रधानमंत्री ने न्योता स्वीकार नहीं किया तो पाकिस्तान को बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा।’’ पीटीआई प्रवक्ता चौधरी ने कहा कि पार्टी विदेश कार्यालय के जवाब का इंतजार कर रही है।

मोदी ने सोमवार को इमरान को फोन करके आम चुनावों में उनकी पार्टी की जीत की बधाई दी थी और उम्मीद जताई थी कि पाकिस्तान और भारत द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय शुरू करने के लिए काम करेंगे। इमरान ने शुभकामनाएं देने के लिए मोदी का शुक्रिया अदा किया और इस बात पर जोर दिया कि बातचीत के जरिए विवाद सुलझाए जाने चाहिए। 

मई 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, उस वक्त उन्होंने तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आमंत्रित किया था और शरीफ नई दिल्ली गए भी थे। इसके बाद, दिसंबर 2015 में मोदी शरीफ के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए अचानक कुछ देर के लिए लाहौर पहुंचे थे। हाल के वर्षों में भारत और पाकिस्तान के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं और कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं हो रही।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :पाकिस्तान चुनावइमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल