लाइव न्यूज़ :

'मोदी की नीतियां पूरे क्षेत्र के लिए खतरा', इमरान खान के मंत्री ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मुद्दों पर कि टिप्पणी

By स्वाति सिंह | Updated: December 7, 2020 14:49 IST

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान पिछले 11 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने लोगों से उनके ‘भारत बंद’ के आह्वान में शामिल होने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने भारतीय किसानों के बीच फूट पैदा करने का कोशिश की है।पाकिस्तानी मंत्री ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार पंजाब के किसानों की परवाह नहीं करती है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मुद्दे पर टिप्पणी की। दरअसल, इमरान खान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने भारतीय किसानों के बीच फूट पैदा करने का कोशिश की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार पंजाब के किसानों की परवाह नहीं करती है।

पाकिस्तानी मंत्री ने 'गुजराती हिंदुत्व' को दोषी ठहराते हुए भारतीय किसानों के साथ सहानुभूति दिखाने के कोशिश में उन्हें 'भाई' कहकर संबोधित किया है। हुसैन ने ट्वीट किया, 'विरोध प्रदर्शन के 12वें दिन और दिल्ली नहीं सुन रही है। लगता है कि गुजराती हिंदुत्व प्रेरित बीजेपी सरकार को पंजाबी किसानों की कोई परवाह नहीं है। भारतीय सरकार की शर्मनाक विरोधी पंजाब की नीतियां हृदयहीन हैं, मेरा दिल सीमा के दूसरी तरफ मेरे पंजाबी किसान भाइयों के लिए है। 

हुसैन ने आगे लिखा, 'किसी भी जगह का अन्याय हर जगह के न्याय के लिए खतरा होता है। हमें पंजाबी किसानों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ बोलना चाहिए। मोदी की नीतियां पूरे क्षेत्र (एसआईसी) के लिए खतरा हैं'।

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान पिछले 11 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने लोगों से उनके ‘भारत बंद’ के आह्वान में शामिल होने की अपील की है। कैट और एआईटीडब्ल्यूए ने सोमवार को संयुक्त बयान में कहा कि किसी भी किसान नेता या संगठन ने उनसे इस मुद्दे पर समर्थन नहीं मांगा है। ऐसे में व्यापारी और ट्रांसपोर्टर ‘भारत बंद’ में शामिल नहीं होंगे। 

टॅग्स :पाकिस्तानकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें