लाइव न्यूज़ :

न्यू ओर्लिंयंस में इडा तूफान से बिजली गुल, तटीय क्षेत्र जलमग्न

By भाषा | Updated: August 30, 2021 16:34 IST

Open in App

न्यू ओर्लियंस, 30 अगस्त (एपी) अमेरिका में लुइसियाना प्रांत के न्यू ओर्लियंस में तूफान ‘इडा’ के चलते बिजली गुल हो गई है और तटीय क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। यह अभी और अधिक तबाही मचा सकता है। लुइसियाना के दक्षिण-पूर्वी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफान का व्यापक असर हुआ है। तटीय क्षेत्रों में नदियां उफान पर हैं और लगातार भारी बारिश हो रही है। यह तूफान ठीक उसी तारीख को टकराया जब 16 साल पहले तूफान ‘कैटरीना’ ने लुइसियाना और मिसीसिपी में तबाही मचाई थी। सोलह साल पहले 29 अगस्त 2005 को आए तूफान ‘कैटरीना’ ने मिसीसिपी और लुइसियाना के तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई थी। श्रेणी तीन के तूफान ‘कैटरीना’ की वजह से 1,800 लोगों की मौत हुई थी और यह न्यू ओर्लियंस में भयावह बाढ़ का कारण बना था, जिससे उबरने में वर्षों लग गए थे। ‘इडा’ श्रेणी चार के भीषण तूफान में तब्दील होकर तट से टकराया और 16 घंटे बाद यह फिर से उष्णकटिबंधीय चक्रवात में तबदील हो गया। इसके चलते न्यू ओर्लिंयंस में बिजली गुल हो गई है और विभिन्न सेवाएं प्रभावित हुई हैं। लुइसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स ने कहा कि स्थितियां प्रतिकूल होने के चलते राहत अभियान अभी तत्काल काम नहीं कर पाएगा और उनके राज्य को तूफान के प्रभाव से उबरने में कई सप्ताह लगेंगे। पावर आउटेजेज डॉट यूएस के अनुसार लुइसियाना में लगभग 10 लाख लोग बिजली गुल होने से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और मिसीसिपी में भी लगभग 80,000 लोगों को इसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।वहीं, ‘एसेंशन पैरिश शेरिफ कार्यालय’ ने फेसबुक पर बताया कि तूफान के चलते प्रेयरीविले में एक घर पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?